स्वतंत्रता दिवस पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जातीय जनगणना का फैसला लेना चाहिए, उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव को देश बचाने का चुनाव बताया। उन्होंने देश में गंगा जमुना संस्कृति और पहचान को खत्म करने के लिए भाजपा को दोषी ठहराया।