तालिबान के सपोर्ट में आया रूस, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कही ये बात
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्ज़े और शासन के बाद तालिबान को पाकिस्तान और चीन ने सरकार की मान्यता दी है। अब इन दोनो देशों के बाद रूस भी इनके नक्शे कदम पर चल दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हुई शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में कहा है कि रूस ने अफगानिस्तान को लेकर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में समर्थन दिया है। रूस को तालिबान के साथ मिलकर काम करना होगा।