यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद कल बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल
नोएडा के जिला प्रशासन ने कल सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। लगातार बारिश के कारण यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि और कल भारी बारिश की संभावना के बाद यह निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. धर्मवीर सिंह ने एक पत्र में भारी वर्षा के कारण यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि और बारिश की संभावना को देखते हुए 14 जुलाई को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।