युद्ध पर विराम लगाने पुतिन से मिलना चाहते हैं यूक्रेनी राष्ट्रपति
युद्ध के 59वें दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर युद्ध को विराम लगाने के लिए आह्वान किया है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जिसने भी यह युद्ध शुरू किया है, वह इसे खत्म करने में सक्षम होगा। अगर ऐसा करने से रूस और यूक्रेन के बीच शांति आती है, तो पुतिन से मुलाकात करने में डर नहीं है। मैंने रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत पर जोर दिया है।"