
फोटो: Wikimedia
यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव के लिए 50 महिलाओं समेत 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट मिला है, जबकि मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को शाहजहांपुर से टिकट दिया गया है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!'