यूपी के गोरखपुर में माफिया विनोद उपाध्याय के आवास पर तोड़फोड़ अभियान
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिला प्रशासन आज माफिया विनोद उपाध्याय के आवास को गिराने का अभियान चला रहा है। विनोद उपाध्याय फिलहाल फरार है और उस पर 50,000 रुपये का इनाम है। गैंगस्टर मामले में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है और पुलिस उसकी और उसके भाई संजय उपाध्याय की सरगर्मी से तलाश कर रही है। विनोद पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित 32 मामले दर्ज हैं।