पीएम मोदी कल रखेंगे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 14 को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान इस विश्वविद्यालय के निर्माण का वादा किया था। प्रधानमंत्री एक अन्य कार्यक्रम में यूपी रक्षा गलियारा का भी दौरा करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। राजा महेंद्र सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए जमीन दान… read-more
Tags: PM Narendra Modi, Yogi Adityanath, Raja Mahendra Pratap Singh State University, Aligarh
Courtesy: India.Com
अलीगढ़ और मैनपुरी का बदलेगा नाम, जिला पंचायत में पास हुआ प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश में जिलों का नाम बदलने का सिलसिला जारी है। जिला पंचयता बोर्ड की बैठक में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ और मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव बहुमत से पास हो गया। जिला पंचायत से पास हुए प्रस्तावों को सरकार के पास भेजा जाएगा, नाम बदलने के इन प्रस्तावों पर सरकार की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मयन ऋषि के नाम पर मैनपुरी का नाम रखा जाएगा।
Tags: Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Government, Aligarh, Mainpuri
Courtesy: Aaj Tak News
अलीगढ़ शहर और देहात में लगाई गई धारा 144
अलीगढ़ एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने आदेश जारी कर अलीगढ़ शहर में अगस्त 5 से सितंबर 29 और देहात में अक्टूबर 4 तक आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी है। पूर्व के त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने और भीड़ उमड़ने के मामलों को देखते हुऐ जिला प्रशासन ने धारा 144 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि त्योहारों के कारण से धारा 144 लगाई गई है।
Tags: Aligarh police, Aligarh, Indian Festivals, section 144, Uttar Pradesh
Courtesy: Amar Ujala News
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई फायरिंग में लगी युवक को गोली
पुरानी चुंगी पर हुए झगड़े में युवक को एएमयू कैंपस में डक पॉइंट के पास तमंचे से गोली मार दी गई। दरअसल युवक का नाम अरमान है जो बिहार का रहने वाला है। अलीगढ़ में वह अपने रिश्तेदारों के यहां एएमयू में दाखिले के इरादे से आया था। अरमान रात करीब 9:00 बजे एएमयू कैंपस होकर जकरिया मार्केट जा रहा था, तभी डक पॉइंट पर उसे लड़कों ने घेरकर पिटाई की और गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
Tags: Aligarh Muslim University, Aligarh police, Aligarh, University Students, Firing
Courtesy: Amar Ujala News
अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई 95 लोगों की मौत, 80 लोगों ने गँवाई आंखों की रोशनी
अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 95 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 80 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अफसरों पर भी कार्रवाई की गई है। डॉ. बीएल शेरवाल के अनुसार, 'मिथाइल अल्कोहल पीना बहुत खतरनाक होता है। इसमें इंसानों के आंखों की रोशनी का चले जाना और लिवर का डैमेज होना तय होता है।'
Tags: Aligarh, Poisonous liquor, Liquor, Death
Courtesy: Bhaskar News
दुनिया का सबसे बड़ा ताला बना रहें हैं अलीगढ़ के बुजुर्ग दंपत्ति
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के ताले दुनिया में खूब मशहूर हैं। अलीगढ़ के एक बुजुर्ग दंपत्ति 300 किलो का एक ऐसा ताला बना रहे हैं, जिसकी चाभी भी 25 किलो की होगी। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा ताला होगा। 6 फीट 2 इंच लंबे और 2 फीट साढ़े 9 इंच चौड़े इस ताले को बनाने में पीतल का भी इस्तेमाल किया गया है। यह 10 लीवर का ताला होगा और इसे बनाने में तकरीबन एक लाख रुपये का खर्च आ रहा है।
Tags: Biggest Lock, Uttar Pradesh, Aligarh, couple
Courtesy: Aajtak News