दुनिया का सबसे बड़ा ताला बना रहें हैं अलीगढ़ के बुजुर्ग दंपत्ति
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के ताले दुनिया में खूब मशहूर हैं। अलीगढ़ के एक बुजुर्ग दंपत्ति 300 किलो का एक ऐसा ताला बना रहे हैं, जिसकी चाभी भी 25 किलो की होगी। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा ताला होगा। 6 फीट 2 इंच लंबे और 2 फीट साढ़े 9 इंच चौड़े इस ताले को बनाने में पीतल का भी इस्तेमाल किया गया है। यह 10 लीवर का ताला होगा और इसे बनाने में तकरीबन एक लाख रुपये का खर्च आ रहा है।
Tags: Biggest Lock, Uttar Pradesh, Aligarh, couple
Courtesy: Aajtak News