Shooter

फोटो: India Today

असदुद्दीन ओवैसी के हमलावरों को सम्मानित करेगा राष्ट्रीय हिन्दू दल

असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले दोनो आरोपियों सचिन पंडित और शुभम को राष्ट्रीय हिन्दू दल ने आर्थिक और कानूनी मदद करने का एलान किया है। एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। इस पत्र में दोनो को सम्मानित करने की बात भी कही गई है। वहीं राष्ट्रीय हिन्दू दल ने एक पत्र लिखकर ओवैसी को भी चेतावनी देते हुए कहा कि ओवैसी सुधर जाएं, अन्यथा जो भी होगा, उसके जिम्मेदार खुद ही होंगे।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Asaduddin Owaisi, AIMIM, Shooter, rashtriya hindu dal

Courtesy: Aaj Tak

Owaisi Releases First List Of Candidates

फोटो: Outlook India

ओवैसी ने जारी की यूपी चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में डॉ महताब का नाम लोनी (गाजियाबाद), फुरकान चौधरी का नाम गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़), हाजी आरिफ का नाम धौलोना (हापुड़), रफत खान का नाम सिवाल खास (मेरठ), जीशान आलम सरधना (मेरठ), तस्लीम अहम किठौर (मेरठ), अमजद अली, बेहट (सहारनपुर), शाहीन रजा खान को बरेली-124 (बरेली… read-more

रवि, 16 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Asaduddin Owaisi, releases, first list of candidates, up elections

Courtesy: Aajtak News

Asaduddin Owaisi

फोटो: Deccan Herald

असदुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, सपा नेताओं को बताया दलाल

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनवरी 5 को असमोली विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं को अपशब्द तक कह दिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओ को दलाल और सर्टिफाइड भिखारी बताया है। दरअसल असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव के AIMIM से गठबंधन न करने की वजह से काफी नाखुश हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को कहा कि आप मुख्यमंत्री भी बने हैं, तो मुसलमानों के खैराती वोट से बने हैं।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 12:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Asaduddin Owaisi, sambhal, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav

Courtesy: ABP News

Muslim Womens

फोटो: Aajtak News

Bulli Bai ऐप पर मुस्लिम महिलाओ के उत्पीड़न के खिलाफ बोले असदुद्दीन ओवैसी

देश मे Bulli Bai ऐप के ज़रिए हो रहे मुस्लिम महिलाओं के ऑनलाइन उत्पीड़न को हैदराबाद पुलिस के साइबर क्राइम थाने ने संज्ञान में लिया है। इसके साथ ही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से कार्रवाई की मांग की है। ओवैसी ने ट्वीट कर लिखा कि इस मामले में एफआईआर काफी नहीं है, दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. सरकार को सीआई सेल और बल के एंटी रेडिकलाइजेशन विभाग की… read-more

सोम, 03 जनवरी 2022 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Bulli Bai, Cyber Crime, Asaduddin Owaisi

Courtesy: Aajtak News

Asaduddin Owaisi

फोटो: Times Now News

'स्थानों के नाम बदलने के बुखार से पीड़ित हैं योगी आदित्यनाथ': असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिसंबर 26 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा, वह स्थानों के नाम बदलने के “बुखार” से पीड़ित हैं। फिरोजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, ओवैसी ने कहा, "मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि अगस्त-सितंबर में फिरोजाबाद में वायरल बुखार से 45-200 बच्चों की मौत हो गई। यदि आप बाबा (सीएम) से सवाल करेंगे, तो वह कहेंगे कि जिले के नाम के कारण बुखार मारा गया।"… read-more

रवि, 26 दिसम्बर 2021 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Yogi Adityanath, Asaduddin Owaisi, renaming places

Courtesy: One India

Asaduddin Owaisi

फोटो: NDTV

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के ने दिया बड़ा बयान

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिसंबर 18 को मथुरा में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में ओवैसी ने सरकार के लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल वाले फैसले पर तंज कसा है। ओवैसी ने कहा कि आप 18 साल की उम्र में वोट डाल सकते हैं, आप 18 की उम्र में सेक्शुअल रिलेशनशिप भी रख सकते हैं, लेकिन शादी नहीं कर सकते। मोदी जी को शादी से इतनी दिक्कत क्यों है। 

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 10:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: AIMIM, Asaduddin Owaisi, Uttar Pradesh, PM Modi

Courtesy: Aaj Tak

Asaduddin Owaisi and Waseem Rizvi

फोटो: OpIndia

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में कराई वसीम रिज़वी के खिलाफ एफआईआर

वसीम रिज़वी द्वारा लिखी गई किताब पर विवाद थमता नज़र नही आ रहा है। अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नवंबर 17 को वसीम रिज़वी के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। ओवैसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वसीम रिज़वी की गिरफ्तारी होगी। यह पहला मौका नही है, जब वसीम रिज़वी विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कुरान की 26 आयतें हटाने की मांग की थी, तब भी उनका खूब विरोध हुआ था।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 05:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Asaduddin Owaisi, waseem rizvi, Holy Quran, FIR

Courtesy: Amar Ujala News

Asaduddin Owaisi

फोटो: The Indian Express

प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण स्थगित हुई असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवंबर 13 को मेरठ के नौचंदी में जनसभा होनी थी। हालांकि प्रशासन की ओर से अनुमति ना मिलने के बाद इस जनसभा को स्थगित कर दिया गया है। सिटी के एडीएम दिवाकर सिंह के मुताबिक जिस जगह जनसभा होनी थी वो जिला पंचायत और नगर निगम के अंतर्गत आती है, और उनके पास जनसभा करने की इजाजत नहीं थी। पार्टी के नेताओं ने प्रशासन के इस फैसले के बाद धरना देकर विरोध जताया। 

शनि, 13 नवंबर 2021 - 05:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Asaduddin Owaisi, AIMIM, Uttar Pradesh, politics

Courtesy: Abp News

Asaduddin Owaisi

फोटो: India Today

पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद फिर से सवालों के घेरे में यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल यूपी के कासगंज में नवम्बर 10 को अल्ताफ नाम के युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। पुलिस ने मौत का कारण खुदकुशी बताया है। इसके बाद यूपी में सियासत गर्मा गई है। इस मामले पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम अल्ताफ के लिए न्याय की मांग करते हैं। पुलिसकर्मियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। यूपी में पुलिस अत्याचार की महामारी है।

गुरु, 11 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: UP Police, Kasganj, Asaduddin Owaisi, Death

Courtesy: ABP News

Asaduddin Owaisi

फोटो: India Today

100 करोड़ कोरोना वैक्सीन पर शुरू सियासत, ओवैसी ने पीएम मोदी को बताया झूठा

भारत ने हाल ही में 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अक्टूबर 23 को मेरठ के किठौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये पीएम मोदी पर निशाना साधा। ओवैसी ने इस कीर्तिमान को लेकर कहा कि देश के कुल 31 फीसदी लोगों को ही कोरोना की वैक्सीन लगी है और मोदी 100 करोड़ की बात करते हैं। इतना भी मत फेंकिये।

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 11:25 AM / by अजहर फारूक

Tags: Meerut, Asaduddin Owaisi, PM Modi, politics

Courtesy: Aaj Tak news