फोटो: India TV News
अखिलेश यादव का दावा, यूपी के अस्पतालों में एक्सपायरी दवाओं से बढ़ रही हैं मौतें
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जुलाई 20 को आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के अस्पतालों में एक्सपायर्ड दवाओं के कारण मौतें बढ़ गई हैं। उन्होंने लोगों को उपयोग से पहले दवाओं और इंजेक्शनों की जांच करने की सलाह दी। यादव ने ट्विटर पर वीडियो साझा किया, जिसमें कुछ लोगों को एक टूटी हुई एम्बुलेंस को धक्का देते हुए दिखाया गया है। अखिलेश यादव ने लिखा, खस्ताहाल भाजपा सरकार… read-more
Tags: Uttar Pradesh, Akhilesh Yadav, claims, expired medicines, Hospitals
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: One India
12 जून को पटना में विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेंगे अखिलेश यादव
बिहार के पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी पार्टी की बैठक में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव हिस्सा लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई है। 12 जून की बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न दलों के नेताओं और विपक्ष शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के परामर्श से बुलाई है। बैठक में विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।… read-more
Tags: Opposition Party, meeting, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Patna
Courtesy: Lokmat News
फ़ोटो: Aajtak
अखिलेश का एलान - नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर बनेगा उनका संग्रहालय
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ा एलान किया है। अखिलेश ने कहा कि नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर एक संग्रहालय का निर्माण होगा और एक भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। अखिलेश यादव के इस ऐतिहासिक एलान की जानकारी देते हुए उनके करीबी दिनेश यादव ने बताया कि संग्रहालय इस जगह पर बनने पर यहां का मेला मैदान दूसरी जगह तैयार कराया जाएगा।
Tags: Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, mulayam singh yadav, museum
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Zeenews.in
मुलायम सिंह को किडनी देना चाहते है सपा के तीन पार्षद, अखिलेश को लिखा पत्र
समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव की तबियत बहुत खराब चल रही है और वे राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती है। अब मुलायम सिंह को किडनी देने की इच्छा जताते हुए पार्टी के तीन पार्षदों ने अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखी है। इनमें बरेली शहर के शास्त्री नगर वार्ड 49 से पार्षद गौरव सक्सेना, वार्ड 52 के बानखाना पार्षद शमीम अहमद और वार्ड 15 हजियापुर से सपा पार्षद रईस मियां अब्बासी का नाम शामिल है।
Tags: mulayam singh yadav, Akhilesh Yadav, Corporators, kidney donate
Courtesy: News18hindi
फोटो: ABP live
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट हुए मुलायम सिंह यादव, स्थिति स्थिर
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने पिता की मदद के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक,"उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया… read-more
Tags: mulayam singh yadav, Admitted, ICU, Medanta hospital, Akhilesh Yadav
Courtesy: Money Control
फ़ोटो: Ndtv.com
निर्विरोध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव: उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज नेता अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। अधिवेशन में उनकी ताजपोशी निर्विरोध रूप से हुई। यह तीसरी बार है जब वे पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। हालांकि अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है जिसमें पार्टी को हार मिली है।
Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, President, uttarpradesh
Courtesy: Indiatv
फ़ोटो: Amar ujala
सपा: राष्ट्रीय अधिवेशन में होगी अखिलेश की ताजपोशी, प्रांतीय अधिवेशन में चुना जाएगा प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी का सितंबर 28 के दिन प्रांतीय व सितंबर 29 के दिन राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। यह अधिवेशन राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर पार्क में होने वाला है जिसमें पदाधिकारियों की ताजपोशी के साथ साथ आगामी चुनावों को लेकर पार्टी हुंकार भरेगी। जानकारी है की राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूदा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए ताजपोशी हो सकती है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी प्रांतीय अधिवेशन में होगी।
Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, session, President
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: Zeenews.in
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी का कानपुर दौरा, अखिलेश पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने पहली बार कानपुर दौरा किया है। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य पर अखिलेश के बयान का जवाब देते हुए चौधरी ने कहा -"अखिलेश यादव ने अपने बयान में जितने विधायकों को लाने की बात कही है, उससे अधिक सपा के विधायक मेरे संपर्क में हैं।"
Tags: Akhilesh Yadav, bhupendra chaudhary, Keshav prasad maurya, BJP Leader
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Indian Express
अखिलेश ने अपने पिता से छीना अध्यक्ष पद, शिवपाल को नहीं माना चाचा - कौशल किशोर
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व आवासन एवं शहरी केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। यादव पर व्यक्तिगत हमला बोलते हुए उन्होंने कहा - "अखिलेश ने अपने पिता से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छीन लिया और ना ही शिवपाल यादव को अपना चाचा माना। आज मुलायम सिंह यादव के पास एक सभासद को टिकट देने का भी पावर नहीं रहा है।"
Tags: kaushal kishore, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, mulayam singh yadav
Courtesy: Aajtak
फोटो: The Economic Times
बांके बिहारी मंदिर में हादसे के लिए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हुए हादसे के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अगस्त 28 को कहा कि सरकार को मंदिर की प्राचीनता का ध्यान करते हुए विकास कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां भी कॉरोडोर का निर्माण होना चाहिए जिसके लिए जनता से भी राय लेनी चाहिए। उन्होंने कहा हमारी सरकार में विकास आम आदमी के लिए हुए थे जबकि भाजपा सरकार लोगों को कष्ट दे रही है।
Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Vrindavan, Bankey Bihari Temple
Courtesy: AmarUjala