फोटो: Agniban
भारत में अभी 6जी के लिए 127 पेटेंट हैं: दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्च 22 को कहा, भारत के पास अब 6जी तकनीक के लिए 127 से अधिक वैश्विक पेटेंट हैं। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि भारत में विश्वास और पैमाने की शक्ति है, जिसके कारण विदेशों में स्वदेशी दूरसंचार उपकरणों की मांग बढ़ रही है। वैष्णव ने 17वें इंडिया टेलीकॉम इवेंट से इतर कहा, 'मुझे आपके साथ यह भी साझा करना चाहिए कि… read-more
Tags: India, 127 patents, 6g technology, Ashwini Vaishnaw
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Wikimedia
पूरा हुआ वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा स्पीड ट्रायल
देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन ने अपना दूसरा स्पीड ट्रायल सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्वीट किया, "तीसरी वंदे भारत का दूसरा स्पीड ट्रायल गुरुवार को किया गया" अगस्त 25 को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल RDSO ने कोटा-नागड़ा सेक्शन में किया। ट्रायल में ट्रेन को 120, 130, 150 और 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। बता दें कि अगस्त 19 को भी ट्रेन का ऐसा ही एक ट्रायल… read-more
Tags: RAILWAYS, Vande Bharat Express, second speed trail, Ashwini Vaishnaw
Courtesy: Zeebiz
फोटो: Daily Aawaz
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया आईसीएफ चेन्नई में वंदे भारत ट्रेनों का निरीक्षण
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगस्त 12 को चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में नई वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा, जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पूरे देश में चलाई जाएंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने कहा, लगभग 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को कारखाने से शुरू किया जाएगा और तकनीकी और परिचालन कार्यों के लिए 15,000 किलोमीटर के परीक्षण के… read-more
Tags: Tamilnadu, union railways minister, Ashwini Vaishnaw, vande bharat trains
Courtesy: Jagran News
फोटो: Rastradhwani
अग्निपथ योजना के विरोध में रेलवे को हुआ 260 करोड़ रुपये का नुकसान: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जुलाई 22 को राज्यसभा को सूचित किया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन में भारतीय रेलवे को 259.44 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हाल ही में शुरू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ, बिहार से तेलंगाना तक रेलवे संपत्तियों में तोड़फोड़ करने के साथ आग लगा दी गई। सबसे बुरी तरह प्रभावित पूर्व मध्य रेलवे - बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में… read-more
Tags: railway minister, against agneepath scheme, Ashwini Vaishnaw
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: News 18
आज ओडिशा में नई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करेंगे अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज ओडिशा में नई ट्रेन सेवाओं और रेलवे भवनों का उद्घाटन करेंगे। ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुताबिक वैष्णव खुर्दा रोड-बलांगीर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे और नुआगांव रोड स्टेशन पर महिपुर-नौगांव रोड रेलवे सेक्शन को खोलेंगे। वह नुआगांव रोड स्टेशन से नुआगांव रोड तक 08429/08430 भुवनेश्वर-महिपुर-भुवनेश्वर पैसेंजर स्पेशल के विस्तार को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके तहत तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन, 15,000… read-more
Tags: Indian Railways, Ashwini Vaishnaw, inaugurate, Odisha
Courtesy: ZEE News
फोटो: The Angle
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं से किया हिंसा में शामिल न होने का आग्रह
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज देश के युवाओं से "हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने" की अपील की। वैष्णव ने आगे उनसे रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया। केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध के बीच मंत्री का यह बयान आया है। बता दें कि हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद अब तक 200 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने के साथ 35 ट्रेनें रद्द हो… read-more
Tags: agneepath scheme protests, affected, Trains, Cancelled, Ashwini Vaishnaw
Courtesy: Prabhat Khabar
फोटो: Aajtak
भारत अगस्त 2023 से पहले 75 वंदे भारत ट्रेनें बनाएगा: रेल मंत्री
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने दौरे के दौरान चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के 12,000वें लिंके हॉफमैन बुश कोच को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने समारोह के दौरान अगले साल तक और ट्रेनों के उत्पादन के संबंध में भी बड़ी घोषणाएं कीं। मंत्री ने ट्वीट किया, "आईसीएफ चेन्नई में वंदे भारत का निर्माण तेजी से हो रहा है।" उन्होंने कहा कि इनमें से 75 और ट्रेनों का उत्पादन किया जाना है।
Tags: vande bharat trains, RAILWAYS, Ashwini Vaishnaw
Courtesy: Zeebiz
फोटो: Twitter
आईआईटी कानपुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को 'विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार' देकर किया सम्मानित
भारत के वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आईआईटी कानपुर ने विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया है। जिसके बाद वैष्णव ने अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा पुरस्कार पाकर आईआईटी कानपुर को धन्यवाद व्यक्त करते हुए सम्मानित महसूस करने की बात कही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर द्वारा अपने छात्रों को उनके उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाने… read-more
Tags: IIT kanpur, Ashwini Vaishnaw, railway minister, Union Minister
Courtesy: India TV
फोटो: India TV
पेगासस पर फिर हंगामा, टीएमसी सांसद ने फाड़ी मंत्री की रिपोर्ट
पेगसास मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने हंगामा करते हुए सदन की कार्रवाई शुरु होने पर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को बयान नहीं देने दिया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने आईटी मंत्री के हाथ से रिपोर्ट लेकर फाड़ दी। हंगामा होने के कारण मंत्री रिपोर्ट पढ़ नहीं पाए। उन्होंने इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए भारतीयों की जासूसी की खबरों को नकारते हुए कहा कि सत्र से पहले ऐसी रिपोर्ट के आने से भारतीय लोकतंत्र की छवि धूमिल होती है।
Tags: pegasus spyware, spyware pegasus, monsoon session, Ashwini Vaishnaw
Courtesy: Zee news
फोटो:NavBharat Times
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा नये नियमों को मानना ही होगा
देश के नये आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पद संभालने के बाद नये आईटी नियमों को लेकर केन्द्र और ट्विटर के बीच चल रहे गतिरोध पर ट्विटर को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में रहने और काम करने वाले हर व्यक्ति व संस्थान को सरकार के नियमों को मानना होगा। ओडिशा से सांसद अश्विनी ने कैबिनेट के आईटी मंत्री के साथ रेल मंत्री का प्रभार भी संभाला है। आईटी मंत्रालय में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की जगह ली है।
Tags: Twitter, Twitter India, Railways and IT ministry, Ashwini Vaishnaw, Modi Government
Courtesy: AajTak