Ramnath Kovind

फोटो: DNA India

राष्ट्रपति जाएंगे कानपुर, सुरक्षा व्यवस्था में राज्य सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नवंबर 24 को कानपुर जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के 10 आईपीएस, 12 डीएसपी, 70 इंस्पेक्टर, 200 एसआई और 1200 आरक्षी और 5 कंपनी पीएसी की तैनाती होगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए आठ हैलीपैड भी बनाए गए है। इस संबंध में गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रपति दो दिनों तक शहर में रहेंगे। वो चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे  जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: President Ram Nath Kovind, Awanish Kumar Awasthi, UP government

Courtesy: Univarta