देश के इन अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा बेहतर आयुष इलाज
देश के पांच आयुर्वेद संस्थानों में प्रारंभिक स्तर पर अब एनएबीएच प्रमाणपत्र दिए गए हैं। इन अस्पतालों में मरीजों को बेहतर आयुष सुविधाएं मिल सकेंगी। आयुष मंत्रालय ने ये कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हील इन इंडिया, हील बाई इंडिया’ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से उठाया है। केरल, तमिलनाडु, गुजरात के दो, कर्नाटक के अस्पतालों को ये प्रमाण पत्र मिला है। ये कदम आयुर्वेदिक संस्थानों के लिए काफी अहम है।
Tags: AYUSH, ministry of ayush, Ayush Ministry
Courtesy: News 18 Hindi
डेंगू से बचने के लिए आयुष मंत्रालय ने सुझाए उपाय
आयुष मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी करते हुए बताया है कि डेंगू के मरीजों का इलाज घर पर रहते हुए भी संभव है। मरीज प्राकृतिक चिकित्सा और योग के जरिए डेंगू का घर पर रहकर इलाज कर सकता है। मंत्रालय के मुताबिक मरीज को योग के साथ खान पान पर कंट्रोल रखना होगा। सिर्फ तरल पदार्थ लेकर मरीज इसका इलाज कर सकते है। मंत्रालय ने प्राणायाम, भ्रामरी और शितली करने का सुझाव भी दिया है।
Tags: Ayush Ministry, Dengue, Yoga, Health
Courtesy: News 18 Hindi
आयुष मंत्रालय ने जारी किया फ्री कोविड हेल्पलाइन नंबर
कोरोना से जुड़ी जानकारी और सवालों के लिए आयुष मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर 14443 नंबर जारी किया है। यह सेवा हफ्ते के सभी दिनों में सुबह 6 बजे से आधी रात तक काम करेगी। इस दौरान लोग विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं और आयुष मंत्रालय द्वारा दी जा रही अन्य सेवाओं के बारे में पता कर सकते हैं। फिलहाल यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है जिसे अन्य भाषाओं में जल्द पेश किया जाएगा।
Tags: Ayush Ministry, Helpline Number, Covid-19, Coronavirus
Courtesy: jagran