Navneet Kalra Arrest

फोटो: NEWS18

गिरफ्तार हुआ ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी करने वाला नवनीत कालरा

दिल्ली में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले नवनीत कालरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने ये सूचना देर रात मई 16 को दी। गिरफ्तारी के बाद उसे मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन में रखा गया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। कालरा ने गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के साकेत कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। नवनीत कालरा दिल्ली के एक रेस्टोरेंट का मालिक है।

सोम, 17 मई 2021 - 10:16 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Black market, Navneet Kalra, Accused, Delhi Police

Courtesy: Dainik Bhaskar

handcuffs

फोटो: Pix11

गिरफ़्तार हुआ प्लाज्मा की कालाबाज़ारी करने वाला साहिल

उत्तर प्रदेश के नोयडा में प्लाज्मा की कालाबाजारी करने वाले साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक यूनिट प्लाज्मा भी बरामद किया है। आरोपी लैब से कम दाम पर प्लाजमा लेकर ज़रूरतमंंदों को 30-32 हजार में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा पुलिस दो आरोपियो को प्लाजमा तस्करी के लिए गिरफ्तार कर चुकी है।

शनि, 15 मई 2021 - 03:15 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Plasma, Plasma Donation, Black market, Noida

Courtesy: Falana Dikhana