Bramhos long range version

फोटो: Stuff Unknown

परीक्षण में फेल हुआ ब्रह्मोस का लॉन्ग रेंज वर्जन

दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और भारत के सबसे विश्वसनीय मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस टेस्ट फायरिंग के दौरान फेल हो गया।  जुलाई 13 की सुबह ओडिशा के तट पर ब्रह्मोस के अपडेटेड वर्ज़न का परीक्षण किया जा रहा था। ये 450 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता रखता है। माना जा रहा है कि मिसाइल के प्रोपल्सन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण मिसाइल लॉन्च होते ही जमीन पर गिर पड़ा।

मंगल, 13 जुलाई 2021 - 01:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bramhos, Missile, National, DRDO

Courtesy: Dainik Bhaskar

Bramhos missile

फ़ोटो: Getty images

भारत ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

अरब सागर में निशाना लगाकर अक्टूबर 18 के दिन भारत ने 400 किमी दूर तक कि मारक क्षमता रखने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि ब्रह्मोस एक रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है,जिसे पनडुब्बी, युद्धपोत, लड़ाकू विमानों और जमीन से भी लॉन्च किया जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम के तहत विकसित किया गया है।

रवि, 18 अक्टूबर 2020 - 01:24 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bramhos, missile testing, ins chennai

Courtesy: AMARUJALA NEWS