मुंबई में भारी बारिश से 16 लोगों की मौत, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मुंबई में बारिश एक बार फिर से आफत बनकर बरस रही है। मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड के कारण झुग्गियों पर बड़ी दीवार गिर गई, जिससे 16 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कें और घर जलमग्न हो गए हैं। मुंबई में लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
Tags: Mansoon season, Mumbai, chembur, orange alert
Courtesy: Zee News Hindi