टैक्स चोरी मामले में चीन की तीन मोबाइल कंपनियों को सरकार ने नोटिस किया जारी
टैक्स चोरी मामले में चीन की तीन मोबाइल कंपनियों को सरकार ने नोटिस जारी किया है। करोड़ों के टर्नओवर वाली शाओमी, वीवो, ओप्पो और हुवावे जैसी दिग्गज कंपनियों से लेकर छोटी फिनटेक फर्मों तक, कई चीनी कंपनियों पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार चीन की तीन मोबाइल कंपनियों पर लगे टैक्स चोरी के आरोपों पर नजर बनाए हुए है।
Tags: tax, China, Oppo, Xiaomi
Courtesy: Amar ujala
चीन ने भारतीय सीमा से 50 किमी की दूरी पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को तैनात
चीन ने भारतीय सीमा से 50 किमी की दूरी पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को तैनात कर दिया है। नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि अब से मिसाइल साइट पूरी तरह से एक्टिव है। जिस जगह ये मिसाइल तैनात है वह भूटान, भारत और चीन के ट्राइजंक्शन पर है। इस तस्वीर में संभावित लॉन्चर दिख रहा है जो एक मिलिट्री व्हीकल पर हो सकता है। इसके अलावा लॉन्च पैड और एक बेसबॉल कोर्ट के साथ अन्य इमारतें दिख रही हैं।
Tags: China, Indian Border, Missile, Launch Pad
Courtesy: Navbharat Times
भारत ने CPEC प्रोजेक्ट में तीसरे पक्ष को शामिल करने को लेकर दी सख्त चेतावनी
भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा प्रोजेक्ट में दोनों देशों द्वारा तीसरे पक्ष को शामिल करने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। भारत के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि यह भारत की जमीन POK पर बन रही है, जिसे मंजूर नहीं किया जा सकता है। इस तरह की कोई भी कार्रवाई किसी भी पक्ष द्वारा प्रत्यक्ष तौर पर भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन मानी जाएगी।
Courtesy: News18
ऋषि सुनक ने चीन को बताया दुनिया का सबसे बड़ा खतरा
पीएम उम्मीदवार लिज ट्रस ने ऋषि सुनक पर चीन पर कमजोर रुख करने का आरोप लगाया था। अब उस आरोप पर ऋषि सुनक ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने ना सिर्फ चीन को दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बता दिया है बल्कि पीएम बनने पर क्या-क्या एक्शन लिया जाएगा, इसकी जानकारी भी दे दी है। ऋषि सुनक ने स्पष्ट कर दिया है कि जिस तरह से उसने अमेरिका और भारत जैसे देशों को अपना निशाना बनाया है, उसकी नीति स्पष्ट दिखाई पड़ती है।
Tags: PM, Candidate, Liz Tris, China, Rishi Sunak
Courtesy: Amar ujala
पीएलए नौसेना के जहाज को ताइवान के पूर्वी तट के पास देखा गया
PLA नौसेना के जहाज को ताइवान के पूर्वी तट के पास देखा गया। चीनी आक्रमण की स्थिति में देश की युद्ध तत्परता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। जापान के रक्षा मंत्रालय के संयुक्त कर्मचारी ने कहा कि जापान समुद्री आत्मरक्षा बल ने पीएलए वाहक समूह की निगरानी के लिए एक वास्तविक विमानवाहक पोत इज़ुमो को भेजा। ताइपे अमेरिका सहित लोकतंत्रों के साथ सामरिक संबंधों को बढ़ाकर चीनी आक्रामकता का मुकाबला करना जारी रखे हुए है।
Tags: PLA, China, Japan, Taiwan, America
Courtesy: Jagran
चीन के रोड एंड बेल्ट इनिशिएटिव प्रोजेक्ट के तहत ग्वादर बंदरगाह विवादों के घेरे में
चीन के रोड एंड बेल्ट इनिशिएटिव प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का ग्वादर बंदरगाह विवादों के घेरे में आ गया है। प्रांत के एक प्रमुख स्थानीय नेता ने पाकिस्तान सरकार को धमकी दी है कि अगर सरकार ने उनसे किए वादों को पूरा नहीं किया तो 21 जुलाई से ग्वादर बंदरगाह को बंद कर दिया जाएगा। बलूच की मांग है कि सरकार बलूचिस्तान के समुद्र तट को ट्रॉलर माफिया (मछली पकड़ने वाले नाव के माफिया) से आजाद कराए।
Tags: China, BRI, road, Port, Gwadar
Courtesy: Amar ujala
सीआईए प्रमुख बिल बर्न्स ने कहा- श्रीलंका ने चीन पर ‘बेवकूफाना दांव' लगाए
सीआईए के प्रमुख बिल बर्न्स ने कहा है कि श्रीलंका ने चीन पर ‘बेवकूफाना दांव' लगाए, जो उसके आर्थिक पतन का एक कारण बना। बर्न्स ने कहा कि अन्य देशों के लिए यह एक चेतावनी की तरह होना चाहिए। बर्न्स ने श्रीलंका के मौजूदा आर्थिक संकट को बाकी दुनिया के लिए चेतावनी के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, "चीन के पास लोगों को प्रभावित करने के लिए बहुत कुछ है और वे अपने निवेश के लिए बहुत आकर्षक पेशकश दे सकते हैं।
Tags: CIA, bill burns, China, Srilanka
Courtesy: Amar ujala
अब एशियाई खेल वर्ष 2023 में किए जाएंगे आयोजित
एशियाई खेलों का आयोजन वर्ष 2023 के सितंबर 23 से अक्बूटर आठ तक किया जाएगा। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने इसकी घोषणा जुलाई 19 को की है। एशियाई खेलों का आयोजन इसी वर्ष किया जाना था मगर कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इसे स्थगित किया गया था। चीन ओलंपिक समिति ने कहा कि हम ओसीए और हांग्जो एशियाई खेलों की आयोजन समिति के साथ मिलकर खेलों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
Tags: Asian games, asian games 2023, China, sports
Courtesy: Zee News
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बाली में चीन के विदेश मंत्री से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बाली में चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने सीमा विवाद सहित द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सभी लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंध सम्मान, संवेदनशीलता और रुचि की ''तीन परस्परता'' पर आधारित होने चाहिए।
Tags: Dr S Jaishankar, China, foreign Minister, LAC
Courtesy: Amar ujala
रूस ने मात्र तीन महीने में भारत और चीन को तेल, कोयला और गैस बेचकर 24 अरब डॉलर की कमाई
यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों की मार झेल रहे रूस ने मात्र तीन महीने में भारत और चीन को तेल, कोयला और गैस बेचकर 24 अरब डॉलर की कमाई की। रूस से तेल लेने के मुद्दे पर अमेरिका कई बार भारत को धमका चुका है लेकिन मोदी सरकार अपने दोस्त रूस के साथ खड़ी है और सस्ती दर पर तेल और कोयला खरीदने का दौर जारी है। भारत ने भी इस दौर में रूस से 5.1 अरब डॉलर का ऊर्जा आयात किया है।
Tags: Ukraine, Russia, India, China, Export, Crude Oil, gas
Courtesy: Navbharat Times