पृथ्वी की चमक में आ रही है गिरावट, रिसर्च में हुआ खुलासा
जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में पृथ्वी की चमक में धीरे-धीरे गिरावट देखने की बात कही गई है। इस रिसर्च के मुताबिक समुद्र के गर्म होने का असर पृथ्वी की चमक पर पड़ता है, परिणामस्वरूप पृथ्वी की चमक में गिरावट आई है। शोधकर्ताओं ने इस शोध में सेटेलाइट मेजरमेंट का भी विश्लेषण किया, जिसके मुताबिक पिछले दो दशकों में पृथ्वी के रिफलेक्टन्स में गिरावट आई है।
Tags: Earth, research, Science, Human Interest stories
Courtesy: Zee News Hindi
रहस्यमयी रेडियो सिग्नल का सच आया सामने
पृथ्वी पर आ रहे रहस्यमयी रेडियो सिग्नल के बारे में नई जानकारी सामने आई है। ये रेडियो सिग्नल धरती के किसी टूटे हुए कंप्यूटर द्वारा आ रहे है। वर्ष 2019 में अनुमान लगाया गया था कि यह रेडियो सिग्नल प्रोक्सिमा से आ रहे हैं, लेकिन इस सिग्नल को कई बार स्कैन करने के बाद पता चला कि यह प्रोक्सिमा से नहीं आ रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की खगोलविद सोफिया शेख के अनुसार यह 982MHz का सिग्नल किसी इंसानी तकनीक द्वारा बनाया गया था।
Tags: alien signal, proxima centauri, broken computer, Earth, science news
Courtesy: navbharattimes
अक्टूबर और नवंबर में पृथ्वी के पास से गुजरेंगे सात बड़े एस्टेरॉयड
वैज्ञानिकों ने अक्टूबर और नवंबर के महीने में पृथ्वी के पास से सात बड़े एस्टेरॉयड के गुजरने का दावा किया है। वैज्ञानिकों द्वारा धरती को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार इन एस्टेरॉयड के मार्ग, गति एवं नुकसान के बारे में पता लगाने का कोशिश की जा रही है। इनमें से ज्यादातर एस्टेरॉयड 140 मीटर जबकि सबसे बड़ा एस्टेरॉयड 380 मीटर का है। वैज्ञानिकों के अनुसार दो एस्टेरॉयड अक्टूबर और पांच एस्टेरॉयड नवंबर में पृथ्वी के पास से गुजरेंगे।
Tags: Asteroids, Earth, Science, environment
Courtesy: AajTak News
सूरज के खत्म होने पर धरती से समाप्त हो जाएगा जीवन और गुरुत्वाकर्षण
वैज्ञानिकों द्वारा सौरमंडल और सूरज के बारे में स्टडी करने के बाद यह पता लगा है कि सूरज लगभग 460 करोड़ वर्ष का है। किन्तु अगले करोड़ों वर्षों में किसी प्रक्रिया द्वारा सूरज एक व्हाइट ड्वार्फ ग्रह बन जाएगा। तस्मानिया यूनिवर्सिटी के जोशुआ ब्लैकमैन के अनुसार सूरज के केंद्र का खात्मा हो जाएगा या वह छोटा हो जाएगा। जिससे वह गर्मी उत्पन्न नहीं कर सकेगा। इस प्रक्रिया के शुरू होते ही धरती पर जीवन और गुरुत्वाकर्षण समाप्त होने लगेगा।
Tags: White dwarf Star, environment, Earth, Science
Courtesy: Zee News Hindi
पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है अंतरिक्ष से उठा विशाल सौर तूफान
अमेरिकी नेशनल ओसेनिक एंड एटमोसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की ओर एक विशाल सौर तूफान के बहुत तेजी से आने की आशंका जताई है। अमेरिकी एजेंसी के अनुसार इसका असर अक्टूबर 11 और 12 तक बना रहेगा। इस तूफान के धरती से टकराव से बिजली की आपूर्ति में परेशानी आ सकती है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने अंतरिक्ष से रंगीन रोशनी या औरोरा को देखे जाने की बात कही है।
Tags: geomagnetic storm, warning, solar flare, Earth, science news
Courtesy: navbharat times
धीरे-धीरे पृथ्वी से दूर जा रहा चंद्रमा, स्टडी में हुआ खुलासा
द अटलांटिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रमा पृथ्वी से धीरे-धीरे दूर जा रहा है। इससे चंद्रमा की पृथ्वी की परिक्रमा गति धीमी हो गई है एवं पृथ्वी पर दिन की लंबाई बढ़ती जा रही है। दावे के अनुसार लगभग 600 मिलियन साल बाद चंद्रमा इतना दूर चला जाएगा कि वह नंगी आंखों से दिखाई नहीं देगा। साथ ही वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि चंद्रमा को ज्यादा गुरुत्वाकर्षण शक्ति वाले ग्रह अपनी ओर खींच रहे हैं।
Tags: moon movement, Earth, moon disappear, science news
Courtesy: ZEE News Hindi
12 वर्षीय लड़की ने पृथ्वी में की होल की खोज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूनाइटेड किंगडम की 12 वर्ष की रोरी चैपमैन नाम की एक बच्ची ने पृथ्वी के बीच में एक छेद की खोज की है। इस होल का पता तब चला जब वो वेस्ट किर्बी में हिलब्रे द्वीप के पास ऑनलाइन गूगल मैप से रूट की तलाश कर रही थी। वह बच्ची अपने परिवार वालों के साथ वहां गई थी और कोस्टलाइन के पास जूम करने पर होल का पता चला। वैज्ञानिक इसकी जांच कर रहे हैं।
Tags: United Kingdom, Human Interest stories, Earth, World
Courtesy: oneindia hindi
सितंबर 9 की रात पृथ्वी के नजदीक आएगा विशाल एस्टेरॉइड, चांद से भी कम होगी दूरी
अंतरिक्ष में अनोखी घटनाओं का होना आम है, लेकिन सितंबर 9 की रात एक बहुत बड़ा एस्टेरॉइड पृथ्वी की कक्षा में चांद से भी कम दूरी पर आ रहा है। आमतौर पर एस्टेरॉइड पृथ्वी और चांद से 10 गुना से भी अधिक दूर होता है, लेकिन सितंबर 9 को ये एस्टेरॉइड पृथ्वी से सिर्फ 3 लाख 66 हजार किमी की दूरी पर होगा, जो 3 लाख 84 हजार किमी दूर मौजूद चंद्रमा से भी कम दूरी है।
Tags: Asteroid, Earth, moon, Space
Courtesy: Amar Ujala
आज पृथ्वी के सबसे करीब होगा शनि ग्रह
तारामंडल में अक्सर अद्भुत खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगस्त दो को शनि को लेकर एक आकर्षक खगोलीय घटना घटित होने वाली है। इस दिन सुबह साढ़े ग्यारह बजे शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट होगा। इस दौरान जिन भी जगहों पर रात होगी वहाँ से इस आकर्षक घटना को नग्न आखों से भी देखा जा सकेगा। हालांकि इसे देखने के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी है।
Tags: Saturn, Earth, Planetarium, Science
Courtesy: Amar Ujala News
पृथ्वी की ऊष्मा पकड़ने की दर हो जाएगी दोगुनी: शोध
नासा और अमेरिका की नेशनल ओसियानिक एंड एटमॉस्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन के एक शोध में दावा हुआ है कि पृथ्वी की ऊष्मा पकड़ने की दर साल 2005 की तुलना में दोगुनी हो जाएगी। इसके कारण ज्यादा तेजी से महासागर, हवा और जमीन गर्म हो रही है। ऊर्जा की बढ़त हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम के चार डिटोनेशन प्रति सेंकेंड के समान है। साल 2005 में अध्ययन के शुरुआती समय में हमारा ग्रह 239.5 वाट प्रति वर्ग मीटर से उर्जा दे रहा था।
Tags: global warming, Earth, ENERGY, research
Courtesy: NEWS 18