Eknath shinde

फ़ोटो: Outlook india

दशहरा रैली से पहले उद्धव पर बरसे शिंदे, हरिवंश राय बच्चन की कविता से साधा निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना का असली हकदार होने का दावा करने वाले एकनाथ शिंदे ने दशहरा रैली से पहले उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता की पंक्ति से निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा -"मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे।" इस पंक्ति से एकनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ साथ उनके… read-more

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Eknath Shinde, Uddhav Thackeray, Dusshera rally, Maharashtra

Courtesy: Live hindustan

Eknath Shinde

फोटो: Latestly

सीएम एकनाथ शिंदे को फोन द्वारा मिली आत्मघाती विस्फोट में जान से मारने की धमकी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आत्मघाती हमले द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है और जांच जारी है। एक महीने पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उनके मंत्रालय में एक मृत्यु पत्र भेजा गया था। इसके बाद एक गुमनाम धमकी भरा फोन भी आया। माओवादियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 06:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Eknath Shinde, Threat, call, intelligence department, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

supreme court

फोटो: News 18

असली शिवसेना वाली याचिका पर चुनाव आयोग की सुनवाई पर नहीं लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार

असली शिवसेना चुने जाने के मामले में अब चुनाव आयोग फैसला करेगा। ये फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया है, जिसके कारण उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। अब ये चुनाव आयोग तय करेगा कि शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की है या एकनाथ शिंदे गुट की। चुनाव आयोग के फैसले के आधार पर ही पार्टी का चिन्ह असल गुट को आवंटित किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि चुनाव आयोग को संबंधित मामले में कार्रवाई से रोका नहीं जाएगा।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Shivsena, Election Commission, Supreme Court, Eknath Shinde, Uddhav Thackeray

Courtesy: AajTak News

Champasingh thapa

फ़ोटो: Indian express

बाल ठाकरे के करीबी चंपा सिंह थापा एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल

शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के 30 साल के करीबी चंपासिंह थापा और मोरेश्वर राजे ने मातोश्री का साथ छोड़ दिया है। सितंबर 26 की शाम दोनों व्यक्तियों ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट से अपना नाम जोड़ लिया। इस दौरान खुद एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। थापा और राजे की लेकर शिंदे ने कहा कि ये दोनों बालासाहेब की छाया की तरह थे और गुट में दोनों के शामिल होने से उत्सव का सुखद वातावरण और बढ़ गया है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 02:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Eknath Shinde, champasingh thapa, moreshwar raje, Balasaheb

Courtesy: Live hindustan

uddhav thackeray

फोटो: Patrika

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ठाकरे गुट को दिया दशहरा रैली करने का आदेश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिंदे गुट को तगड़ा झटका देते हुए फैसला किया है कि दशहरा मैदान में ठाकरे गुट की शिवसेना रैली करेगी। ठाकरे गुट की शिवसेना ने यहां रैली करने के लिए पहले बीएमसी से इजाजत मांगी थी मगर बीएमसी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी थी। वहीं अब हाईकोर्ट ने शिवसेना को इसकी अनुमति दे दी है। इसके बाद शिंदे गुट क्या करेगा इसपर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: Eknath Shinde, Uddhav Thackeray, Maharashtra

Courtesy: News 18 Hindi

Eknath shinde

फ़ोटो: Indian express

सत्ता के लिए हिंदुत्व छोड़ने वाले असली गद्दार - उद्धव पर बरसे एकनाथ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार कहा है। दिल्ली के एक कार्यक्रम अपने संबोधन के दौरान शिंदे ने खुद को बालासाहेब की राह में चलने वाला कहते हुए कहा, आपने तो कुर्सी के लिए हिंदुत्‍व को छोड़ दिया था और शिवसेना के संस्‍थापक बाला साहब की विचारधारा को छोड़ दिया था, ऐसे में गद्दार कौन है। उन्होंने कहा, जनता सब जानती है कि गद्दार कौन है और खुद्दार कौन है।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 08:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Eknath Shinde, Uddhav Thackeray, Balasaheb Thackeray, Hindutva

Courtesy: News18hindi

Uddhav Thackeray and eknath shinde

फ़ोटो: Indiatoday

बीकेसी ग्राउंड पर शिंदे का कब्जा, शिंदे गुट मनाएगा दशहरा

मुंबई में होने वाले विशाल दशहरा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को बीकेसी के एमएमडीआरए ग्राउंड की परमिशन मिल गई है। उद्धव गुट की शिवसेना का मैदान से भी हक चला गया है और यह उद्धव के लिए बड़ा झटका भी है। हालांकि शिंदे गुट यह रैली शिवाजी पार्टी में करना चाहता है जिसका निर्णय अभी बीएमसी ने नहीं लिया है। शिंदे गुट की माने तो शिवाजी पार्क की परमिशन मिलने पर कार्यक्रम वहां किया जाएगा।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 01:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: dusshera, BMC, mmdra ground, Eknath Shinde

Courtesy: Indiatv

Eknath shinde

फ़ोटो: Zee News

छत्तीसगढ़ की शिवसेना इकाई ने शिंदे को बताया अपना नेता, राज्य में बिखरी पार्टी

महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी शिवसेना बिखरती सी नजर आ रही है। सितंबर 16 के दिन छत्तीसगढ़ की शिवसेना इकाई ने एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन देकर उन्हें अपना शिवसेना नेता बताया है। छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार कई शिवसैनिकों के साथ मुंबई पहुंचे और यहां उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन सौंपा। बता दें कि एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना के वजूद की लेकर मतभेद चल रहा है।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 02:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Uddhav Thackeray, Shivsena

Courtesy: Aajtak

Aditya Thackeray

फ़ोटो: Hindustan times

आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को दी चुनाव की चुनौती, कहा - चुनाव में हमारा सामना क्यों नहीं किया?

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनाव की चुनौती दी है। अपनी एक सभा के संबोधन में उन्होंने कहा -"जब हमने आपको सबकुछ दिया तो आपने हमारी पीठ में छुरा क्यों घोंपा और आपने इस्तीफा देकर चुनाव का सामना क्यों नहीं किया, जैसा कि लोकतंत्र में होता है।" वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे बीएमसी चुनाव से पहले इस्तीफा दे और फिर चुनाव का सामना करें।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 01:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Eknath Shinde, Aaditya Thackeray, Elections, Maharashtra

Courtesy: Indiatv

Eknath shinde and uddhav Thackeray

फ़ोटो: Opindia

गणेश विसर्जन के दौरान भिड़े उद्धव - शिंदे समर्थक, चल गई गोलियां

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच भिड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी है कि इस झड़प में शिंदे पक्ष के विधायक सदा सर्वनकर ने फायरिंग की है। पुलिस ने उद्धव के 5 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ठाकरे पक्ष की ओर से की गई शिकायत के आधार पर विधायक सर्वनकर समेत उनके 8 समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

सोम, 12 सितंबर 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Uddhav Thackeray, Eknath Shinde, ganesh utsav, Firing

Courtesy: Aajtak News