Go First

फोटो: Wikimedia

31 अगस्त तक बढ़ाई गई गो फर्स्ट उड़ानें रद्द करने की अवधि

मई की शुरुआत से बंद गो फर्स्ट एयरलाइंस ने 31 अगस्त तक उड़ान रद्द करने की अवधि को और बढ़ाने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, "किसी भी प्रश्न या चिंता के लिए, कृपया बेझिझक हमसे संपर्क करें।" गो फर्स्ट ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, "कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन के पुनरुद्धार के लिए एक आवेदन दायर किया है और शीघ्र ही बुकिंग फिर से शुरू करने के बारे… read-more

सोम, 28 अगस्त 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: go first airline, extends, flight cancellations

Courtesy: Money Control

Go First

फोटो: India TV News

मई तीन और चार को रद्द रहेंगी गो फर्स्ट एयरलाइंस की सभी उड़ानें

गो फर्स्ट एयरलाइंस ने गंभीर फंड संकट के कारण 3 और 4 मई को अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी हैं। कंपनी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), दिल्ली के समक्ष स्वैच्छिक दिवाला समाधान कार्यवाही के लिए भी दायर किया है। प्रैट एंड व्हिटनी द्वारा इंजनों की आपूर्ति नहीं करने के कारण एयरलाइन ने अपने बेड़े के आधे से अधिक 28 विमानों को खड़ा कर दिया है, इसके चलते फंड की किल्लत हो गई है।

बुध, 03 मई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: go first airline, flights cancelled, DGCA

Courtesy: Live Hindustan

Go First Airline Twitter Handle Hacked

फोटो: Times Now News

हैक हुआ गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर हैंडल अकाउंट

लो-कॉस्ट कैरियर गो फर्स्ट एयरलाइन का ट्विटर अकाउंट जनवरी 24 की शाम हैक कर लिया गया। एयरलाइन के हैंडल अकाउंट पर सोमवार रात करीब 8.25 बजे "अमेजिंग" और "ग्रेट जॉब" जैसी पंक्तियों को ट्वीट किया गया। एक आधिकारिक बयान में, एयरलाइन ने कहा, "GO FIRST आपको सूचित करना चाहता है कि एयरलाइन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है। सभी संबंधित टीमें मामले को जल्द से जल्द बहाल करने और नियंत्रण हासिल करने के लिए जांच कर रही हैं। 

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: go first airline, twitter handle hacked, Hackers

Courtesy: Navbharat Times