Nirmala sitharaman

फ़ोटो: Jagran.com

मोदी की वित्त मंत्री की हिंदी बोलने में छूटती है कंपकंपी, कहा - मैं झिझक से हिंदी बोलती हूं

मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हिंदी भाषा को लेकर दिए गए अपने हालिया बयान से चर्चा में आ गई है। एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा -"मैं बेहद संकोच के साथ हिंदी बोलती हूं और इससे मैं जिस प्रवाह से बोल सकती थीं वह प्रभावित होता है।" वहीं, इस संकोच के पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि वे गैर हिंदी राज्य में पली बढ़ी है और उन्होंने हिंदी के खिलाफ आंदोलन देखा है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 11:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nirmala Sitharaman, Finance Minister, Hindi

Courtesy: Live hindustan

Shivraj Singh Chauhan

फोटो: Youtube

मेडिकल के छात्र हिंदी में पढ़ाई कर बन सकेंगे डॉक्टर : मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस का पाठ्यक्रम अब हिंदी में भी पढ़ाया जाएगा। हिंदी एमबीबीएस की पढ़ाई का वैकल्पिक माध्यम बनेगी। इस वर्ष जनवरी 26 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी ने जुलाई 24 को बताया कि नए अकादमिक सत्र यानी सितंबर के अंत तक इसकी शुरुआत हो सकती है, जिसके बाद कुल 4000 छात्रों को अंग्रेजी के साथ हिंदी का भी विकल्प मिलेगा।

रवि, 24 जुलाई 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: MBBS, Madhya Pradesh, Hindi, Shivraj Singh Chouhan

Courtesy: ndtv

hindi diwas

फोटो: DekhoYaar

विश्व हिंदी दिवस आज, वर्चुअल तरीके से हो रहे कार्यक्रम

विश्वभर में जनवरी 10 को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार करना है। संविधान सभा ने हिंदी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा चुना था। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन वर्ष 1975 में हुआ था जिसका उद्घाटन तत्कलीन पीएम इंदिरा गांधी ने किया था। कोरोना के कारण इस बार वर्चुअल तरीके से इसे मनाया जा रहा है। बता दें कि हिंदी भारत के अलावा नेपाल, मॉरीशस, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो में बोली जाती है।

सोम, 10 जनवरी 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Hindi, Hindi Diwas, Indira Gandhi

Courtesy: AajTak News

उदंत मार्तंड

फोटो: AmarUjala

उदंत मार्तंड और हिंदी पत्रकारिता दिवस

उदंत मार्तंड हिंदी में प्रकाशित होने वाला प्रथम समाचार पत्र था, इसका प्रकाशन मई 30,1926 में कोलकाता से शुरु हुआ था। इसके संपादक श्री जुगुलकिशोर सुकुल थे। 'उदंत मार्तंड' का शाब्दिक अर्थ 'उगता हुआ सूर्य' है। यह समाचार पत्र साप्ताहिक था और हर मंगलवार को निकलता था। इसमें ब्रज और खड़ीबोली दोनों के मिश्रित रूप का प्रयोग किया जाता था। हिंदी भाषी राज्यों से दूर होने के कारण समाचार पत्र को डाक द्वारा भेजना पड़ता था। इस वजह से खर्च काफी बढ़ जाता था,… read-more

रवि, 30 मई 2021 - 02:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Hindi, Journalism, Hindi Newspaper, Indian newspapers

Courtesy: Brifly News Hindi