International Flights

फोटो: India.com

सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जुलाई तक लगाई गई रोक

कोरोना महामारी के कारण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा सभी अंतरराष्ट्रीय उड्डयनों पर रोक लगा दी गई है। अलग-अलग देशों में कोरोना के नए वेरिएंट्स के खतरे को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। हालांकि DGCA से अनुमति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कार्गो विमानों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। मार्च 31, 2020 को पहली बार भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद की गई थीं। कोरोना के बाद से ही दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं।  

बुध, 30 जून 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: DGCA, International Flights, Flight Ban, Travel

Courtesy: News 18 Hindi

Air India

फोटो: Business Today

उड़ान भर चुकी एयरइंडिया की फ्लाइट में दिखा चमगादड़, विमान को वापस एयरपोर्ट में कराया लैंड

एयर इंडिया के एक विमान को उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद एक चमगादड़ दिखाई दिया, जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराया गया। बात मई 27 की है जब केबिन में क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट में चमगादड़ देखा, जिसपर पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। बता दें, एयर इंडिया के B777-300ER एयरक्राफ्ट VT-ALM का संचालन दिल्ली से न्यूयॉर्क के बीच होता है। 

शनि, 29 मई 2021 - 09:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Air India, International Flights, pilot, Emergency Landing

Courtesy: Jagran

International Flights

फोटो: Indian Express

भारत से आने वाले यात्रियों पर यूएई ने जून 14 तक लगाया प्रतिबंध

भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूएई के राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भारत और यूएई के बीच पैसेंजर फ्लाइट्स पर जून 14 तक प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान सिर्फ यूएई के नागरिक, गोल्डन वीजा धारक, राजनयिक मिशन के सदस्य जो संशोधित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हैं, उन्हें ही छूट दी जाएगी। साथ ही कोई भी व्यक्ति जो पिछले 14 दिनों से भारत में रहा हो, वह भी यूएई की यात्रा नहीं कर सकता।

सोम, 24 मई 2021 - 04:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Coronavirus, International Flights, UNITED ARAB EMIRATES, Flight Ban

Courtesy: news 18 hindi

spiceJet

फोटो: Business insider India

क्रोएशिया ने 21 घंटों तक स्पाइस जेट के सदस्यों को विमान में रोका

क्रोएशिया के जगरेब एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के सदस्यों के आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलने तक उन्हें 21 घंटे तक उसी फ्लाइट में रोके रखा गया और फिर बाद में उसी फ्लाइट से वापस भारत भेज दिया गया। सदस्यों के लिए विमान में ही बेडिंग, भोजन और पानी की व्यवस्था कराई गई। क्रोएशिया ने कुछ ही समय पहले एक नया नियम लागू किया था और भारतीय एयरलाइंस को इस बात की खबर नहीं की गई थी।

रवि, 16 मई 2021 - 01:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: SpiceJet, SpiceJet Airlines, International Flights, Passenger Safety

Courtesy: Jagran News

Flight

फ़ोटो: Pinterest

अप्रैल 30 तक जारी रहेगा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों व वीज़ा पर प्रतिबंध

कोरोना महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों व वीज़ा को अप्रैल 30 तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय ने दी है जिसमें उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय तय उड़ानों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा मार्गों पर एक-एक मामले के आधार पर अनुमति दी जा सकती है।" बता दें कि महामारी के चलते बीते वर्ष मार्च 23 से भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं निर्धारित की गई है। हालांकि 'एयर बबल' समझौते के तहत कुछ उड़ानें… read-more

बुध, 24 मार्च 2021 - 10:10 AM / by आकाश तिवारी

Tags: International Flights, DGCA, Visa

Courtesy: Punjab kesari

Hardeep Singh Puri

फोटो: Wikipedia

भारत से ब्रिटेन के लिए विमानों का संचालन जनवरी 6 से शुरू, हरदीप पुरी ने दी जानकारी

ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण, लोगों में डर फिर से बढ़ गया है जिस कारण, भारत सरकार ने भारत-ब्रिटेन के बीच विमान सेवाओं को जनवरी 8 तक प्रतिबंधित रहने का आदेश दे दिया था। परंतु, जनवरी 2 को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया है कि, ''भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से और यूके से भारत के… read-more

शनि, 02 जनवरी 2021 - 04:38 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: UK flight ban, International Flights, Corona Strain, covid 19

Courtesy: JAGRAN NEWS

Flights Cancelled UK

फोटोः Wall Street Journal

भारत समेत 40 अन्य देशो ने लगाई ब्रिटेन से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक

ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में नए कोरोना वायरस स्ट्रेन के बढ़ते मामलो को देखते हुए अब भारत समेत 40 देशो ने यहाँ से आने जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हॉन्ग-कॉन्ग, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी, और कई युरोपियन देश भी इस सूची में शमिल है। यह नया कोरोना स्ट्रेन और भी ज़्यादा संक्रामक बताया जा रहा है, जिसके चलते ब्रिटेन में इस वर्ष होने वाला क्रिसमस सेलिब्रेशन भी रद्द करना पड़ गया है। 

गुरु, 24 दिसम्बर 2020 - 01:59 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Corona Strain, International Flights, United Kingdom

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Airlines

फोटो: OneIndia

DGCA ने जारी किये निर्देश, दिसंबर 31 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को किया गया प्रतिबंधित

कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को दिसंबर 31 तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। परंतु, भारत मिशन के तहत उड़ान भरने वाले विमानों पर कोई भी पाबंदी नहीं लगाई गई है। नवंबर 26  को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की तरफ से जारी किये गए सर्कुलर के अनुसार, '' महामारी के मद्देनजर 31 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है।''

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 05:39 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: International Flights, Airlines, Coronavirus, Indian Flights

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Go air flight

फ़ोटो: Getty images

इंडियन गो-एयर फ्लाइट की पाकिस्तान में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

रियाद से उड़ान भरकर दिल्ली की ओर आ रहे इंडियन गो एयर फ्लाइट G8-6658A की पाकिस्तान के कराची में नवम्बर 17 की देर रात इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इस इमरजेंसी लैंडिंग की वजह मेडिकल इमरजेंसी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि समस्या सुलझने के बाद ही फ्लाइट ने कराची से दिल्ली के लिए उड़ान भर ली है।

बुध, 18 नवंबर 2020 - 01:54 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, International Flights, Karachi

Courtesy: Aajtak news

Indigo Airlines

फोटो: BBC

Indigo Airlines: दिवाली तक शुरू हो सकती हैं 60 प्रतिशत उड़ाने

विमान सेवा इंडिगो एयरलाइन्स ने यह उम्मीद जताई है कि, दीपावली तक 60 प्रतिशत उड़ानों का परिचालन किया जा सकता है। इंडिगो ने बताया है कि, ''अगस्त में उसने 32 फीसद तक उड़ानों का परिचालन किया था और अगले दो महीने में उसे 60 फीसदी पर पहुंचाने की उम्मीद है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने बताया है कि,“ भरी सीटों के अनुपात, राजस्व और अग्रिम बुकिंग में स्थिर गति से वृद्धि हो रही है।'' 

रवि, 13 सितंबर 2020 - 03:06 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: IndiGo, International Flights, Travel, Covid-19

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR