Ipl 2022

फोटो: Cricket Addictor

आईपीएल 2022 में नहीं दिखेंगे स्टार खिलाड़ी, 1214 खिलाड़ियों ने कराया ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारत और 318 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि इन खिलाड़ियों में कुछ स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल नहीं हैं। इनमें क्रिस गेल, मिचेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स का नाम है। पहली बार भूटान के किसी खिलाड़ी ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ऑक्शन में एक टीम अपने साथ अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी जोड़ सकती है।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: IPL 2022, India, Auction, Chris Gayle

Courtesy: Amar Ujala

IPL 2022

फोटो: CricketAddictor

मुंबई में होगा आईपीएल 2022 का आयोजन: बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जनवरी 22 को बताया कि कि इस वर्ष आईपीएल 2022 का आयोजन भारत में होगा। इस वर्ष बीसीसीआई सभी मैच मुंबई में आयोजित करवाएगी। हालांकि इन मैचों को देखने की अनुमति दर्शकों को नहीं दी जाएगी। उन्हें घर पर रहकर ही मैच का आनंद लेना होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े, डीवाई पाटिल (नवी मुंबई) और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। जरुरत के मुताबिक कुछ मैचों का आयोजन पुणे में किया जा सकता है।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: IPL 2022, India, Mumbai

Courtesy: TV9Hindi

IPL

फोटो: Cricket Addictor

फरवरी में हो सकता है आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन

आईपीएल 2022 का ऑक्शन अगले वर्ष फरवरी महीने में किया जा सकता है। अबतक ऑक्शन को लेकर तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स का कहना है कि ऑक्शन फरवरी के पहले सप्ताह में होगा। इस ऑक्शन में अन्य आठ टीमों के साथ दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ भी हिस्सा लेंगी। आईपीएल की मेजबानी के लिए बैंगलोर और हैदराबाद सबसे आगे है। क्रिकेट डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार इस बार ऑक्शन दो दिनों तक चलेगा।

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: sports, IPL, IPL 2022

Courtesy: News 18 Hindi

Gautam Gambhir

फोटो: The Times of India

आईपीएल 2022 के लिए लखनऊ की टीम के साथ जुड़े गौतम गंभीर

आईपीएल 2022 की नई टीम लखनऊ के साथ अब दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर भी जुड़ गए है। लखनऊ की टीम को वो मेंटर करते नजर आएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका मानना है कि गौतम गंभीर के पास अनुभव है जो लखनऊ की टीम को काफी लाभ पहुंचाएगा। इससे पहले लखनऊ की टीम के साथ एंडी फ्लावर को भी जोड़ा गया है।

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: IPL, IPL 2022, Gautam Gambhir

Courtesy: Zee News