Jonny Bairstow

फोटो: News24 Hindi

आईपीएल में पंजाब किंग्स के जॉनी बेयरस्टो ने बनाया शानदार रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गुए मुकाबले में मात्र 21 बॉलों में अर्धशतक जमाया। ये जॉनी बेयरस्टो के आईपीएल करियर का सर्वाधित तेज अर्धशतक था। अर्धशतक लगाने के दौरान उन्होंने छह छक्के और तीन चौके भी जड़े। मैच में वो 29 गेंदो पर 66 रन बनाकर स्पिनर शाहबाज अहमद ने मोहम्मद सिराज के हाथों आउट हुए। वहीं पावरप्ले में सबसे बड़ा पांचवा स्कोर बनाने का कारनामा भी जॉनी ने किया है।

शनि, 14 मई 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: cricket ipl, IPL, Kings XI Punjab, Jonny Bairstow

Courtesy: AajTak News

virat kohli michael vaughan

फोटो: Outlook India

कोहली को माइकल वॉन ने विराट कोहली को 10 साल पहले की तरह खेलने की दी सलाह

पूर्व भारतीय कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली खराब फॉर्म से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसी बीच इंग्लैड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट को वो जोश दिखाने की सलाह दी है जो वो 10 वर्षों पूर्व अपने खेल में दिखाते थे। बता दें कि लंबे समय से विराट फॉर्म से बाहर हैं। बीते तीन वर्षों में विराट के बल्ले से कोई सेंचुरी नहीं आई है। आईपीएल में भी विराट का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 05:35 PM / by रितिका

Tags: Virat Kohli, michael vaughan, IPL

Courtesy: ABP Live

wasim jaffer and virat kohli

फोटो: Hindustan Times

पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने विराट को दी क्रिकेट छोड़ने की सलाह

आईपीएल 2022 में फ्लाप पर्फॉर्मेंस देने के बाद भारत के बल्लेबाज विराट कोहली को लकेर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने उन्हें क्रिकेट छोड़ने की सलाह दी है। वसीम जाफर ने सुझाव दिया है कि विराट को क्रिकेट छोड़ कर ब्रेक लेना चाहिए। इस सीजन में विराट ने 12 मैचों में 19.64 की औसत और 111.34 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 216 रन बनाए हैं। इस दौरान तीन बार को बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

गुरु, 12 मई 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: sports, IPL, Virat Kohli, wasim jaffer

Courtesy: Zee News

Ravindra jadega

फ़ोटो: news nation

आईपीएल: चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुए रविंद्र जडेजा

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सलामी ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट ने आधिकारिक रूप से की है। मैनेजमेंट ने कहा है कि उनके पसली में चोट है और वह डॉक्टर्स की निगरानी में थे। अब चिकित्सा सलाह के आधार पर उन्हें आईपीएल के बाकी सत्र के लिए बाहर कर दिया गया है। 

गुरु, 12 मई 2022 - 12:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: IPL, Ravindra Jadeja, Chennai Super Kings

Courtesy: Live hindustan

Shubman gill

फोटो: Scroll.in

शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़कर बनाया खास रिकॉर्ड

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल अपनी टीम से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मई 10 को हुए मैच में पूरे 20 ओवर तक बल्लेबाजी की। इस पारी ने उन्होंने कोई छक्का नहीं जड़ा। इससे पूर्व सचिन तेंदुलकर भी 20 ओवर तक बैटिंग कर चुके हैं। इस सीजन के दौरान 12 मैचों में शुभमन ने 384 रन बनाए हैं। 

बुध, 11 मई 2022 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: Shubman Gill, IPL, cricket ipl

Courtesy: AajTak News

Surya yadav

फ़ोटो: Aajtak

चोट के कारण बाहर हुए मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के कारण सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। सूर्य कुमार यादव अंगूठे में चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाये थे। आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ''मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। 

सोम, 09 मई 2022 - 08:50 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Surya kumar yadav, IPL, Mumbai Indians

Courtesy: Amar ujala

Shimron hetmayr

फ़ोटो: Tv9bharatvarsh

आईपीएल छोड़ घर लौटे शिमरॉन हेटमायर, जानिए वजह

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिमरॉन हेटमायर आईपीएल छोड़ अपने देश लौट गए है। इस बात की पुष्टि राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने भी की है। हेटमायर ने भी वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। दरअसल हेटमायर पिता बनने वाले है इसलिए वे घर लौटे है। जानकारी है कि बच्चे के जन्म के बाद वे फिर से आईपीएल में लौटेंगे।

रवि, 08 मई 2022 - 08:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shimron Hetmyer, Rajasthan Royals, IPL

Courtesy: NDTV

lsg vs kkr

फोटो: AajTak

टॉप पर पहुंचा लखनऊ सुपर जायंट्स, केकेआर को 75 रनों से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर आईपीएस पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। मई सात को हुए मुकाबले में लखनऊ की ओर से 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने सिर्फ 101 रन बनाए। लखनऊ के आवेश खान और जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला। बता दें कि केकेआर की 11 मैचों में ये सातवीं हार है।

रवि, 08 मई 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: IPL, cricket ipl, Lucknow, Kolkata Knight Riders

Courtesy: News 18 Hindi

Virendra Sehwag

फोटो: Cricket Addictor

IPL के विकेटकीपरों की वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

आईपीएल 2022 में कई विकेटकीपर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जो टी20 विश्वकप से पहले काफी चर्चा में बने हुए है। इस समय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम इंडिया के फेवरेट हैं। वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि जीतेश शर्मा भी टीम इंडिया के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। आईपीएल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान किशन और संजू सैमसन भी आईपीएल मैचों में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

रवि, 08 मई 2022 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: IPL, cricket ipl, Virendra Sehwag

Courtesy: News 18 Hindi

umran malik

फोटो: Zee News

उमरान मलिक ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज दूसरी गेंद डाली

आईपीएल 2022 में मई छह को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाली। ये गेंद 157 किलोमीटर की रफ्तार से डाली गई थी। अंतिम ओवर में डाली गई सभी गेंदों की अधिकतर स्पीड 150 से ऊपर रिकॉर्ड की गई है। इस ओवर में 19 रन बने। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज देंग शॉन टैट ने 157.71 किलोमीटर की लगाई है। 
 

शुक्र, 06 मई 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: IPL, cricket ipl

Courtesy: AajTak News