जनता दल सेक्युलर का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू को देगी समर्थन
राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी मजबूत हो गई है। अब जनता दल (सेक्युलर) ने भी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी जनता दल (सेक्युलर) विधायक दल के उप नेता बंदीप्पा काशेमपुर ने दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठक में ये फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डी कुमारस्वामी और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी.एम. इब्राहिम मौजूद थे।
Tags: draupadi murmu, president election, Janata Dal Secular, Elections
Courtesy: ABP Live