Ev

फोटो: TOI

टाटा मोटर्स कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में 1180 बसों की आपूर्ति

टाटा मोटर्स की ओर से बताया गया है कि आने वाले 12 सालों तक कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति टाटा समूह की ओर से की जाएगी। 1180 बसों की आपूर्ति की जानी है जिसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपये पड़ने वाली है। मौके पर उपस्थित राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हम कोलकाता को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त शहर बनाना चाहते हैं।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: TATA Motors, Kolkata, electric bus

Courtesy: Amar ujala

Monkeypox

फोटो: The Financial Express

बंगाल में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, रैश से पीड़ित युवक अस्पताल में भर्ती

कोलकाता में मंकीपॉक्स का संभावित पहला मामला सामने आया है। हाल ही में यूरोप का दौरा करने वाले एक युवक में वायरल बीमारी के समान चकत्ते और समान लक्षण नज़र आये। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक की पहचान की कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से अंतिम परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की पहचान बताई जाएगी।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, symptoms, Admitted, hospital, Kolkata

Courtesy: Navbharat Times

Draupadi Murmu

फोटो: oneindia.com

चुनाव प्रचार के लिए जुलाई नौ को कोलकाता पहुचेंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु जुलाई नौ को चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता पहुचेंगी। यहां वो भाजपा के 69 निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगी। बैठक को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सभी विधायकों को जुलाई नौ को सुबह 7.30 बजे एमएलए छात्रावास में मौजूद रहने के निर्देश दिए है। माना जा रहा है कि बैठक सुबह नौ बजे होगी। राज्य के सभी विधायकों को इस बैठक में उपस्थित रहना है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, presidential election, Election Campaign, Kolkata

Courtesy: ABP Live

Spicejet

फोटो: Mint

स्पाइसजेट के एक और विमान की कराई गई कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइसजेट के एक और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक जुलाई 5, 2022 को, स्पाइसजेट बोइंग 737 मालवाहक (कार्गो विमान) कोलकाता से चोंगकिंग के लिए संचालित होने वाला था। टेक-ऑफ के बाद मौसम रडार को मौसम नहीं दिखा रहा था। जिसके बाद पीआईसी ने वापस कोलकाता लौटने का फैसला किया। बता दें, पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की यह कम से कम आठवीं घटना है।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 02:36 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SpiceJet, Emergency Landing, Kolkata

Courtesy: News18

polio

फोटो: Zee News

कोलकाता में पोलियो के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान, जून 19 से होगी शुरुआत

कोलकाता में हाल ही में पोलियो का वायरल मिला है, जिसके बाद ऐहतियात के तौर पर कोलकाता नगर निगम ने विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान चलाने की शुरुआत करने का फैसला किया है। ये टीकाकरण अभियान जून 19 से चलाया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में भर्ती बच्चों के टेस्ट कराए जाएं। बता दें कि भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Polio, Pulse Polio, WHO, Kolkata

Courtesy: ABP Live

Liquor

फ़ोटो: Indiatv.in

10 मिनट में पाएं शराब की होम डिलीवरी, हैदराबाद के स्टार्टअप का कमाल: कोलकाता

हैदराबाद बेस्ड स्टार्टअप कंपनी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ऑनलाइन माध्यम से 10 मिनट में शराब की होम डिलीवरी सेवा शुरू की है। इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित ब्रांड बूजी का कहना है कि वे ऐसा करने वाला देश का पहला ऑनलाइन प्लेटफार्म है। वहीं, खास बात ये है कि इस कंपनी को अपनी यह सेवा शुरू करने के लिए पश्चिम बंगाल आबकारी विभाग की अनुमति भी मिल गई है।

गुरु, 02 जून 2022 - 05:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Liquor, home delivery, Kolkata, Startup

Courtesy: News18hindi

India First Underwater Metro Tunnel

फोटो: India TV News

पूरी होने वाली है भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सुरंग, साल 2023 से होगा शुभारम्भ

हावड़ा और कोलकाता के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए हुगली नदी के नीचे कोलकाता में भारत की पहली अंडरवाटर टनल का निर्माण चल रहा है और इसे 2023 तक पूरी तरह कार्यात्मक बना दिया जाएगा। टनल कॉरिडोर नदी के तल से 33 मीटर नीचे बनाया गया है और यह कोलकाता को हावड़ा से जोड़ेगा। साइट पर्यवेक्षक मिथुन घोष ने कहा कि आपात स्थिति में यात्रियों को निकालने के लिए सुरंगों में पैदल मार्ग बनाये… read-more

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: india first underwater metro tunnel, Kolkata, Hooghly River

Courtesy: The Siasat Daily

Indigo Flight

फोटो: One India

उड़ान में भरते समय गड़बड़ी के कारण रोकी गयी कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट

अधिकारियों ने अप्रैल दो को बताया, तकनीकी खराबी आने के कारण कोलकाता जाने वाली एक उड़ान को रांची हवाईअड्डे पर रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया, 72 सीटों वाली इंडिगो इस फ्लाइट में 62 यात्री यात्रा कर रहे थे ,यह फ्लाइट सुबह करीब नौ बजे उड़ान भरने वाली थी। रांची हवाईअड्डे के निदेशक विनोद शर्मा ने कहा, ‘‘विमान के एयरकंडीशनर में खराबी आ गई, उसने काम करना बंद कर दिया। इसलिए मरम्मत कार्य के लिए उड़ान को रोका गया।’

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: indigo flight, Kolkata, while taking off grounded

Courtesy: CGWAS News

India Post Cafe

फोटो: Slurrp

पार्सल बुकिंग के साथ कैफे में करें चाय नाश्ता, खुला पहला पोस्ट ऑफिस कैफे : कोलकाता

कोलकाता में भारतीय डाक विभाग ने देश का पहला पोस्ट ऑफिस कैफे खोला है। इस कैफे का उद्घाटन इस सप्ताह की शुरुआत में हुआ। ये कैफे फिलाटेलिक एंसिलरी शॉप यानी डाक टिकट जारी करने के तौर पर काम करेगा। डाक संबंधित काम कराने के साथ यहां चाय नाश्ता किया जा सकता है। ये पोस्ट ऑफिस कैफे रोज सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुलेगा। कैफे खोलने का मकसद है कि नई पीढ़ी के साथ… read-more

सोम, 21 मार्च 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: POST OFFICE, Kolkata, india post, CAFE

Courtesy: TV9Hindi

Clashes between TMC and SFI

फोटोः ZEE News

SFI और तृणमूल कांग्रेस के बीच हुई झड़प: कोलकाता

पुलिस की जानकारी के अनुसार कोलकाता के पास राजपुर में सितंबर 5 को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि SFI के कार्यकर्ता इलाके में स्कूल और कॉलेज खोलने की मांग को लेकर जुलूस निकाल रहे थे जिसके कारण यातायात में फंसी तृणमूल कांग्रेस की विधायक लवली मोइत्रा के समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गई।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 04:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Kolkata, TMC, SFI, Clashes

Courtesy: NDTV Hindi