Sadhu yadav

फ़ोटो: Abp

राजद सुप्रीमो लालू यादव के साले साधु यादव को कोर्ट ने सुनाई 3 वर्ष की सजा

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व विधायक साधु यादव को कोर्ट ने वर्ष 2001 के मामले में मई 30 को 3 साल की सजा सुनाई है। जनवरी 2001 में साधु यादव ने संयुक्त परिवहन कार्यालय में अधिकरियों के साथ मारपीट की थी। साधु यादव पर गोली चलाकर दहशत फैलाने, रंगदारी न देने पर मारपीट करने, सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था।

सोम, 30 मई 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RJD, Lalu Yadav, Sadhu Yadav, Court

Courtesy: Hindustan

Lalu yadav

फ़ोटो: India Tv

लालू प्रसाद यादव ने भरा 10 लाख रुपये का बेल बॉन्ड, जमानत पर होंगे रिहा

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव अप्रैल 28 को जमानत पर जेल से रिहा हो जाएंगे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लालू प्रसाद की ओर से 10 लाख रुपये के जुर्माने के साथ बेल बांड भर दिया गया है। उनके अधिवक्ता प्रभात कुमार ने कहा कि दोपहर तक उन्हें जेल से जमानत पर रिहा कर दिये जाने की उम्मीद है। लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जडे़ डोरंडा ट्रेजरी मामले में जमानत मिली है।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 01:23 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Lalu Yadav, Bail, High Court

Courtesy: Zee News

Lalu Yadav

फोटो: TV9Bharatvarsh

चारा घोटाला के पांचवे मामले में भी दोषी करार हुए लालू यादव

कुल 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाला के पांचवे मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को सीबीआई कोर्ट ने दोषी माना है। लालू को डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में दोषी माना गया है। अभी कोर्ट ने सजा का ऐलान नहीं किया है। चारा घोटाला मामले में कुल 170 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनके खिलाफ 2001 में चार्जशीट दायर हुई थी।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Lalu Yadav, Lalu Prasad Yadav, RJD, CBI Court

Courtesy: NDTV News

Lalu Yadav

फोटो: AajTak

चारा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट कल सुनाएगी फैसला

सीबीआई कोर्ट चारा घोटाला मामले में फरवरी 15 को फैसला सुनाएगी, जिसके बाद तय होगा कि लालू यादव जेल में रहेंगे या बाहर। ये घोटाला संयुक्त बिहार के समय पांच जिलों में हुआ था। सीबीआई कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इससे पूर्व लालू यादव कोर्ट में मौजूद रहने के लिए रांची पहुंच गए है। इसके अतिरिक्त चार मामलों में लालू को पहले सुनाई जा चुकी है। इस घोटाले में 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई थी।

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Lalu Prasad Yadav, Lalu Yadav, CBI Court, scam

Courtesy: TV9 Hindi