महाराष्ट्र में पहाड़ से चट्टान गिरने के कारण हुई 36 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में रायगढ़ की महाड़ तहसील के तलई गांव में पहाड़ से चट्टान गिरने से 36 लोगों की जान चली गई है और कई के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने मलबे से 36 शवों को बाहर निकाला है। जिला कलेक्टर ने 32 मौतों की पुष्टि की है। आशंका है कि मलबे में बड़ी संख्या में शव हो सकते हैं। घटना बीती शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है।
Tags: Maharastra, LAND SLIDE, mahad
Courtesy: TV9 Bharatvarsh