Vijay Mallya

फोटो: Businessworld

विजय माल्या का जल्द हो सकता है भारत प्रत्यर्पण: प्रवर्तन निदेशालाय

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को जल्द भारत प्रत्यर्पण किया जा सकता है। लंदन की वेस्ट मिनिस्टर कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है, और साथ ही उसके ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कहा गया है कि अब जल्द ही विजय माल्या को भारत लाया जा सकता है। इससे पहले विजय माल्या की करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। 

बुध, 23 जून 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Vijay Mallya, ED, India, london

Courtesy: India TV

Sir Isaac Newton

फ़ोटो: The Times

मशहूर वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के लिखे 334 वर्ष पुराने लेख की होगी नीलामी

महान मशहूर वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के लिखे लेखों की जल्द ही लंदन में नीलामी होने जा रही है। नीलामीकर्ता क्रिसटीज के मुताबिक इन पन्नों पर आइजक न्यूटन ने ‘प्रिंसिपिया’ पर किए अपने कार्यों को लिखा है। आइजक न्यूटन द्वारा लिखा यह लेख 334 वर्ष पुराना है। लंदन में क्रिसटीज के किताबों और हस्तलिखित दस्तावेजों के प्रमुख थाँमस वेनिंग कहते हैं कि ये लेख ‘ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ को नया आधार देगी’।

बुध, 02 जून 2021 - 02:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Issac Newton, Science, Auction, london

Courtesy: Hindi News 18

Research

फोटो: London Press

नंबर देते वक्त छात्रों के व्यक्तित्व से मिलता है 10 प्रतिशत फायदा: शोध

अक्सर बच्चे परीक्षा में मिले कम नंबरों को लेकर शिक्षकों पर पक्षपाती होने का आरोप लगाते हैं। एक ताजा स्टडी के मुताबिक परीक्षा में नंबर देते समय शिक्षक अपने प्रिय छात्रों को लेकर पक्षपाती हो सकते हैं। यही नहीं शिक्षकों के पसंदीदा छात्रों को ग्रेडिंग में 10% का फायदा होता है। यह दावा बेलफास्ट की क्वींस यूनिवर्सिटी और लंदन की गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी के शिक्षाविद् और मनोवैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी में किया।

सोम, 24 मई 2021 - 01:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: london, final marks, Teachers, grading

Courtesy: Dainik Bhaskar

Drugs

फ़ोटो: Wallpaper cave

लंदन की अदालत से प्रत्यर्पण की मंजूरी मिलने के बाद भारत लाया गया ड्रग माफिया

लंदन की अदालत से प्रत्यर्पण की मंजूरी मिलने के बाद ड्रग माफिया किशन सिंह को भारत लाया गया है। लंदन की नागरिकता लेकर रह रहे राजस्थान निवासी ड्रग माफिया किशन को लंदन में 2018 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन फिर बाद में किशन को लंदन की ही अदालत ने रिहा भी कर दिया था। गौरतलब है कि यूके वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मई 2019 में किशन के खिलाफ़ दिए गए सबूतों को सही मानकर प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी थी लेकिन किशन ने इसके खिलाफ़ अदालत में पुनः अपील… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 03:59 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Drugs, India, london

Courtesy: Aajtak News

Nirav modi

फ़ोटो: Getty images

यूके की अदालत ने सुनाया फैसला, नीरव मोदी को किया जाएगा भारत प्रत्यर्पित

यूके की अदालत ने भारत से पीएनबी घोटाला करके भागे हीरा व्यापारी नीरव मोदी को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। इस फैसले के अनुसार अब नीरव मोदी को यूके से भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। वहीं, यूके की अदालत ने भारत की न्यायपालिका पर विशेष टिप्पणी करते हुए उसे निष्पक्ष करार दिया है। फैसला सुनाने वाले वेस्टमिंस्टर कोर्ट के जज सैमुअल गूजी ने कहा कि नीरव मोदी का मामला प्रत्यर्पण कानून की अपेक्षाओं को पूरा करता है, व नीरव को दोषी ठहराने लायक जरूरी सबूत… read-more

शुक्र, 26 फ़रवरी 2021 - 09:47 AM / by आकाश तिवारी

Tags: nirav modi, london, Court Suit

Courtesy: Outlook hindi

Thinnest House

फोटो: Britannia

लंदन- 9.5 करोड़ में बिकेगा क्वीन विक्टोरिया के जमाने का सबसे पतला घर

लंदन के पांच मंजिल वाले सबसे छोटे और पतले घर को 9.5 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी की गयी है। घर को बेचने वाले इन्क्वार्थ एस्टेट के एंजेंट का कहना है कि फ़्रांसीसी खिड़कियां और 16 फ़ीट चौड़े बगीचे वाला ये घर लंदन के अनोखे इतिहास को दर्शाता है। 5.6 फुट चौड़ा ये घर क्वीन विक्टोरिया के जमाने का है, जिसे 19वीं और 20वीं सदी की शुरुआत में बनाया गया था। सारी सुख-सुविधा से मौजूद इस बिल्डिंग को जान-बूझ कर ऐसी बनाया गया था।

बुध, 10 फ़रवरी 2021 - 06:40 PM / by Shruti

Tags: london, Thinnest House, Victorian Era House

Courtesy: Scoopwhoop News

Vijay mallya

फ़ोटो: Aajtak

भगोड़े विजय माल्या को लंदन कोर्ट ने दिया सहारा, रहन-सहन के लिए 11 लाख पाउंड देगा कोर्ट

भारत से बैंक डिफाल्टर होकर भागे विजय माल्या को लंदन की कोर्ट ने आर्थिक मदद देने का फैसला लिया है। लंदन हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि विजय माल्या को कानूनी खर्च व रहन-सहन के लिए कोर्ट के फंड से 11 लाख पाउंड दिया जाएंगे। यह आदेश डिप्टी इन्सॉल्वेंसी एंड कंपनीज कोर्ट जज निगेल बार्नेट ने दिया है जिसमें बैंक से दिवालिया होने के चलते माल्या को आर्थिक सहायता दी गई है। इस दौरान जज ने कहा की माल्या अब तक दो पहलुओं पर सफल रहें हैं।

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 10:52 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Vijay Mallya, london, highcourt, Funds

Courtesy: Amar ujala

Vijay mallya

फ़ोटो: Getty images

विजय माल्या की वकील ने केस लड़ने से किया इंकार, बताया माल्या के पास नहीं फीस के पैसे

भारत में बैंक दिवालिया होकर ब्रिटेन भागे विजय माल्या पर अब पैसे की तंगी मंडराने लगी है क्योंकि उनकी वकील ने अब उनका केस लड़ने से मना कर दिया है। विजय माल्या के वकील के अनुसार माल्या अब उनकी फीस के पैसे नहीं दे पा रहे है। वहीं लंदन में अदालत ने विजय माल्या से 1.4 मिलियन पाउंड की भी मांग की है। साथ ही लंदन की ही अदालत ने अदालती खर्च के लिए करीब 40 लाख रुपये भी जारी किये है जो कि विजय माल्या के नाम पर बकाया है।

रवि, 13 दिसम्बर 2020 - 03:14 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Vijay Mallya, Court Suit, london

Courtesy: Aajtak news