विजय माल्या की वकील ने केस लड़ने से किया इंकार, बताया माल्या के पास नहीं फीस के पैसे
भारत में बैंक दिवालिया होकर ब्रिटेन भागे विजय माल्या पर अब पैसे की तंगी मंडराने लगी है क्योंकि उनकी वकील ने अब उनका केस लड़ने से मना कर दिया है। विजय माल्या के वकील के अनुसार माल्या अब उनकी फीस के पैसे नहीं दे पा रहे है। वहीं लंदन में अदालत ने विजय माल्या से 1.4 मिलियन पाउंड की भी मांग की है। साथ ही लंदन की ही अदालत ने अदालती खर्च के लिए करीब 40 लाख रुपये भी जारी किये है जो कि विजय माल्या के नाम पर बकाया है।