Vijay Mallya

फोटो: Divya Himachal

सुप्रीम कोर्ट ने भगौड़े कारोबारी विजय माल्या को सुनाई चार महीने की जेल

सुप्रीम कोर्ट ने भगौड़े कारोबारी विजय माल्या को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक विजय माल्या को चार महीने की जेल और दो हजार रुपये का जुर्माना भुगतना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायपालिका की महिमा और मर्यादा बनाए रखने के लिए माल्या को सजा देना जरुरी है। बता दें कि अगर माल्या ने दो हजार रुपये का भुगतान नहीं किया तो उन्हें दो महीने और जेल में रहना होगा।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 12:40 PM / by रितिका

Tags: Vijay Mallya, Supreme Court, Supreme Court of India

Courtesy: ndtv.in

Kingfisher House

फोटो: Mint

52.25 करोड़ रुपये में बिका विजय माल्या का किंगफिशर हाउस

देश की संपत्ति लेकर भागने वाले विजय माल्या के किंगफिशर हाउस को 52.25 करोड़ रुपये में हैदराबाद के सैटर्न रियल्टर्स ने खरीद लिया है। इससे जो पैसा मिला है उसे लोन देने वाले बैंकों को दिया जाएगा। इसकी वास्तविक कीमत 150 करोड़ रुपये थी। इससे पहले भी आठ बार इसकी बोली लग चुकी थी, लेकिन इसे कोई खरीदने को तैयार नही था। यही कारण रहा कि नौवें प्रयास के बाद भी इसे इतनी कम कीमत में बेचा गया।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Vijay Mallya, Kingfisher House, Mumbai, Indian Banks

Courtesy: Aajtak News

Vijay Mallya

फोटो: Financial Express

विजय माल्या को ब्रिटिश कोर्ट ने किया दिवालिया घोषित, अब भारतीय बैंक जब्त कर सकेंगे संपत्ति

लंदन हाईकोर्ट ने जुलाई 26 को भगोड़े भारतीय कारोबारी को दिवालिया घोषित कर दिया है। अब विजय माल्या के सभी बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया जाएगा और अब विजय माल्या कोई कंपनी भी गठित नहीं कर सकते। इसके बाद विजय माल्या की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हालांकि अब विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण की संभावनाएं कम हैं। विजय माल्या के दिवालिया घोषित होने के बाद अब भारतीय बैंक विदेशों में उसकी संपत्ति जब्त कर पाएंगे। 

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 04:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Vijay Mallya, Bankrupt, UK Court, business

Vijay Mallya

फोटो: Businessworld

विजय माल्या का जल्द हो सकता है भारत प्रत्यर्पण: प्रवर्तन निदेशालाय

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को जल्द भारत प्रत्यर्पण किया जा सकता है। लंदन की वेस्ट मिनिस्टर कोर्ट ने माल्या के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है, और साथ ही उसके ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कहा गया है कि अब जल्द ही विजय माल्या को भारत लाया जा सकता है। इससे पहले विजय माल्या की करोड़ों की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। 

बुध, 23 जून 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Vijay Mallya, ED, India, london

Courtesy: India TV

Vijay mallya

फ़ोटो: Aajtak

भगोड़े विजय माल्या को लंदन कोर्ट ने दिया सहारा, रहन-सहन के लिए 11 लाख पाउंड देगा कोर्ट

भारत से बैंक डिफाल्टर होकर भागे विजय माल्या को लंदन की कोर्ट ने आर्थिक मदद देने का फैसला लिया है। लंदन हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि विजय माल्या को कानूनी खर्च व रहन-सहन के लिए कोर्ट के फंड से 11 लाख पाउंड दिया जाएंगे। यह आदेश डिप्टी इन्सॉल्वेंसी एंड कंपनीज कोर्ट जज निगेल बार्नेट ने दिया है जिसमें बैंक से दिवालिया होने के चलते माल्या को आर्थिक सहायता दी गई है। इस दौरान जज ने कहा की माल्या अब तक दो पहलुओं पर सफल रहें हैं।

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 10:52 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Vijay Mallya, london, highcourt, Funds

Courtesy: Amar ujala

Vijay mallya

फ़ोटो: Getty images

विजय माल्या की वकील ने केस लड़ने से किया इंकार, बताया माल्या के पास नहीं फीस के पैसे

भारत में बैंक दिवालिया होकर ब्रिटेन भागे विजय माल्या पर अब पैसे की तंगी मंडराने लगी है क्योंकि उनकी वकील ने अब उनका केस लड़ने से मना कर दिया है। विजय माल्या के वकील के अनुसार माल्या अब उनकी फीस के पैसे नहीं दे पा रहे है। वहीं लंदन में अदालत ने विजय माल्या से 1.4 मिलियन पाउंड की भी मांग की है। साथ ही लंदन की ही अदालत ने अदालती खर्च के लिए करीब 40 लाख रुपये भी जारी किये है जो कि विजय माल्या के नाम पर बकाया है।

रवि, 13 दिसम्बर 2020 - 03:14 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Vijay Mallya, Court Suit, london

Courtesy: Aajtak news

Bad Boy Billionaires

फोटोः Latestly

रिलीज़ हुई भारत में हुए बड़े घोटालो पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'Bad Boy Billionaires'

'Bad Boy Billionaires' डॉक्यूमेंट्री फिल्म सितंबर 6 को  नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी गई है। यह डॉक्यूमेंट्री भारत में हुए बड़े घोटालो पर बनाई गई है ,जिसकी कहानी नीरव मोदी, विजय माल्या और सुब्रत रॉय पर आधारित है। डॉक्यूमेंट्री में तीन एपिसोड है जिन्हे दर्शक आजसे नेटफ्लिक्स पर देख पायेंगे। डॉक्यूमेंट्री के रिलीज़ पर अदालत द्वारा रोक लगा दी गई थी, जिसे सितंबर 3 को हटा दिया गया। सहारा ग्रुप ने इस डॉक्यूमेंट्री पर अपना विरोध जताया है और इस पर सुब्रत… read-more

मंगल, 06 अक्टूबर 2020 - 12:56 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Bad Boy Billionaires, documentary, Netflix, Vijay Mallya, Neerav Modi, subrata roy

Courtesy: PATRIKA NEWS