सुप्रीम कोर्ट ने महिंदा राजपक्षे के देश छोड़ने पर लगाई रोक
श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके भाई बासिल राजपक्षे के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। श्रीलंका में पैदा हुए संकट के लिए राजपक्षे परिवार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। श्रीलंका सरकार में बासिल वित्त मंत्री थे,जिन्होंने अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री पद से महिन्दा राजपक्षे ने इस्तीफा दिया था। श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
Tags: Srilanka, Srilanka crisis, Mahinda Rajpakshe
Courtesy: TV9Hindi