सबसे ज़्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने के मामले में तीसरे नंबर पर भारत
ZDNet की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने वाले देशों की सूची में तीसरे नंबर पर है। भारत के लोग रोजाना औसतन चार घंटे नौ मिनट मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। टॉप टेन देशों की इस सूची में ब्राजील पांच घंटे चार मिनट मिनट के साथ पहले जबकि पांच घंटे तीन मिनट के साथ इंडोनेशिया इस सूची में दूसरे स्थान पर है। इस सूची में साउथ कोरिया चौथे स्थान पर काबिज है।
Tags: Mobile, mobile usage, Online Transactions, Brazil
Courtesy: Amar Ujala News