कर्नाटक पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर किया 68 वाहनों को जब्त
कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु में रात्रि कर्फ्यू के समय यानी 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अनावश्यक यात्रा करने पर पुलिस द्वारा 68 वाहनों को जब्त कर लिया गया है, जिसमें 64 दोपहिया वाहन थे। पुलिस द्वारा कार्रवाई की एक वीडियो सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है की पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा अपने जूनियर पुलिस कर्मियों को वाहनों जब्त करने के लिए कहा जा रहा है।
Tags: Mangalore police, Night Curfew, vehicle seized, Violating night curfew
Courtesy: DRIVESPARK NEWS
कोरोना: हरियाणा में भी लगेगा नाइट कर्फ्यू
कोरोना के चलते हरियाणा की खट्टर सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। हरियाणा में रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए हरियाणा में नाइट कर्फ्यू हर दिन रात 9 बजे सुबह 5 बजे तक अगले आदेश तक जारी रहेगा। हालांकि राज्य में जरूरी सेवाओं को नाइट कर्फ्यू से छूट दी गई है।
Tags: Haryana, Night Curfew, Coronavirus
Courtesy: Outlook hindi
मध्यप्रदेश में हर रविवार रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने अप्रैल 07 को आपातकालीन बैठक में यह फैसला लिया हैं कि सभी शहरों में संडे का लॉकडाउन रहेगा। साथ ही सरकारी दफ्तरों में आने वाले 3 महीने तक हफ्ते में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक केवल 5 दिन ही काम होगा और शनिवार और रविवार दफ्तर बंद रहेंगे। एमपी में सभी शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू रहेगा। छिंदवाड़ा जिले में 7 दिन का टोटल लॉकडाउन घोषित कर दिया गया हैं। शहरी क्षेत्र में रविवार के अलावा शनिवार को भी लॉकडाउन घोषित किया जा… read-more
Tags: Madhya Pradesh, CM Shivraj Singh Chouhan, emergency, meeting, Night Curfew, Chhindwara, Lockdown, Sunday Lockdown
Courtesy: Dainik Bhaskar
मुंबई: Zomato और Swiggy ने बंद किया रात 8 बजे के बाद ऑर्डर लेना
मुंबई में Zomato और Swiggy ने रात 8 बजे के बाद ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। दोनों फूड डिलीवरी ऐप्स का यह नया कदम महाराष्ट्र सरकार द्वारा ज़ारी किए नए लॉकडाउन के दिशानिर्देशों के तहत उठाया गया है। जिसमें कहा गया है कि “टेक-अवे ऑर्डर, पार्सल और होम डिलीवरी सर्विस सोमवार से शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे के बीच चालू होंगी। इसी दिशानिर्देशों के तहत दोनों ऐप्स ने अपने-अपने यूज़र्स को मैसेज के जरिए ये जानकारी दी है। यह नया लॉकडाउन अप्रैल 30 तक ही… read-more
Tags: ZOMATO, Swiggy, Maharashtra, Lockdown, Night Curfew
Courtesy: Gadgets360 News
कोरोना पर काबू पाने के लिए पंजाब में अप्रैल 30 तक नाइट कर्फ्यू का एलान
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने राज्य में अप्रैल 30 तक नाइट कर्फ्यू का एलान किया है। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहने वाला यह कर्फ्यू राज्य के सभी जिलों में लागू होगा। साथ ही सीएम ने यह भी कहा है कि दिशानिर्देशों का सही से पालन नहीं हुआ तो अप्रैल 8 से सख्ती बरती जा सकती है। बता दें कि यह फैसला कैप्टन के नेतृत्व में कोरोना केसों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में लिया गया है।
Tags: Captain Amarinder Singh, Coronavirus, Night Curfew
Courtesy: Live Hindustan
IPL 2021: कर्फ्यू के दौरान रात 8 बजे के बाद भी प्रैक्टिस कर पाएंगे खिलाड़ी
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार ने अप्रैल 04 को पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल मैचों के लिए नाइट कर्फ्यू के दौरान आईपीएल टीमों को जैव सुरक्षित वातावरण का कड़ा पालन करते हुए रात 8 बजे के बाद भी प्रैक्टिस करने और टीमों को होटल तक जाने की अनुमति दे दी है। आईपीएल अप्रैल 9 से शुरू होगा जिसका पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा।
Tags: Indian Premier League, 2021, team, Night Curfew, Covid-19 guidelines, IPL
Courtesy: India Tv
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राजस्थान के 8 शहरों में लगेगा नाईट कर्फ्यू
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फैसला लिया है कि अब राज्य के 8 शहरों में नाईट कर्फ्यू होगा। मार्च 22 से नाईट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक लगेगा जिसमें अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ शामिल हैं। वहीं फैसले के अनुसार राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों को मार्च 25 से कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना जरूरी होगा जो कि 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।… read-more
Tags: Rajasthan, Night Curfew, Coronavirus
Courtesy: Outlook Hindi News
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण एमपी के इन दो शहरों में फिर से लग सकता है नाइट कर्फ्यू
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल और इंदौर में एक बार फिर रविवार या सोमवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी किया जा सकता है। मार्च 12 को आयोजित कोविड-19 की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ” कोरोना संक्रमण दर बढ़ती है तो सख्त कदम भी उठाए जाएंगे। भोपाल और इंदौर जिले में रविवार या सोमवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जा सकता है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी हाल में कोरोना वायरस संक्रमण को… read-more
Tags: Corona virus, Madhya Pradesh, Night Curfew
Courtesy: India.Com
फिर बढ़ रहे कोरोना के मामलें, पुणे में फरवरी 28 तक स्कूल-कॉलेज बंद, लगा नाईट कर्फ्यू
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख महाराष्ट्र में पुणे जिला प्रशासन ने नाईट कर्फ्यू का एलान कर दिया है तथा फरवरी 28 तक स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए गए है। राज्य मंत्री विजय वेड्डेटीवार ने इस बात की पुष्टि की और बताया की पुणे के बाद अब अमरावती, यतवामल, और मुंबई में भी नाईट कर्फ्यू लगाने की तैयारी शुरू हो गयी है तथा आज मुख्यमंत्री के साथ बैठक में इसपर निर्णय हो जायेगा। महाराष्ट्र समेत अन्य प्रदेशो में भी कोरोना मामलों की संख्या… read-more
Tags: Coronavirus, Pune, School-College Closed, Night Curfew
Courtesy: DAINIK BHASKAR
न्यू ईयर सेलिब्रेशन की जगह दिल्ली में लगेगा नाइट कर्फ्यू
न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। दिल्ली में दिसंबर 31 और जनवरी 1 की रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के मद्देनज़र न्यू ईयर सैलिब्रेशन पर जमा होने वाली भीड़ की वजह से यह कर्फ्यू लगाया जायेगा। कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर 5 लोगों से अधिक लोग जमा नहीं हो सकते हैं।
Tags: New Year Celebration, Delhi, Night Curfew
Courtesy: NDTV HINDI