Karnataka Night Curfew

फोटोः DNAIndia

UK में फैल रहे कोरोना के नए स्वरुप को देखते हुए कर्नाटक में आज से लगेगा नाईट कर्फ्यू

यूनाइटेड किंगडम (UK) में कोरोना वायरस के नए और ज़्यादा खतरनाक रूप को देखकर सावधान होते हुए कर्नाटक प्रशासन ने राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय ले लिया है। इसके मुताबिक नाईट कर्फ्यू दिसंबर 23 यानि आज से लेकर जनवरी 2, 2021 तक लागू होगा। हालाँकि, स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार राज्य में क्रिसमस सेलिब्रेशन करने की अनुमति दे जाएगी, परन्तु रात 10 बजे के बाद कोई भी समाराहों या उत्सव मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

बुध, 23 दिसम्बर 2020 - 01:50 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Coronavirus, Coronavirus New Varient, Karnataka, Night Curfew

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Uddhav Thakrey-Maharashtra Coronavirus

फोटोः Scroll.in

महाराष्ट्र में अगले छह महीने मास्क पहनना होगा अनिवार्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिसंबर 20 को यह जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में अगले छह महिनों तक मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया जायेगा। उन्होंने यह बताया कि वे राज्य के अंदर नाईट कर्फ्यू या लॉकडाउन लगाने की बात के वह पक्ष में नहीं हैं तथा एक और लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। महाराष्ट्र में अभी तक कुल 18,92,207 कोरोना के मामले कन्फर्म पाए गए हैं जिनमें से अभी कुल 6195 लोग सक्रिय हैं।

रवि, 20 दिसम्बर 2020 - 02:13 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Coronavirus, Uddhav Thackeray, Lockdown, Night Curfew

Courtesy: AMARUJALA NEWS