दुनिया का सबसे महंगा कबूतर 14 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम
दुनिया का सबसे महंगा कबूतर 14 करोड़ रुपये यानी 1.6 मिलियन यूरोज में बिका है, जिसका नाम किम है। ये कबूतर कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फर्स्ट आ चुकी है जो अब एक रिटायर्ड रेसिंग मादा कबूतर है। नीलामी में इस दो वर्षीय कबूतर पर सबसे अधिक बोली लगाई गई है। किम पहली मादा कबूतर है जिसपर इतनी अधिक बोली लगाई गई है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में आर्मंडो पर 1.25 मिलियन यूरोज की बोली लगाई गई थी।
Tags: pigeon, expensive, Most expensive auction
Courtesy: Zee News
पक्षियों के लिए बना सात फ्लोर का बंग्ला: राजस्थान
राजस्थान के पीह गांव में देश की पहली और अदभूत कबूतरशाला बनकर तैयार हो गई है। सात फ्लोर के इस घर में अलग अलग फ्लोर पर कुल तीन हजार पक्षी रह सकते है। इस 65 फीट ऊंची कबूतरशाला का निर्माण चंचलदेवी बालचंद लुणावत ट्रस्ट ने किया है। लगभग आठ लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण हुआ है। इसका उद्घाटन आगामी जनवरी 26 को जैन समाज के द्वारा किया जाएगा।
Tags: pigeon, Rajasthan, animals
Courtesy: Zee News
उत्तर कोरिया: किम जोंग उन ने जारी किया बिल्लियों और कबूतरों को मारने का फरमान
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने चीन की सीमा से आने वाले कबूतरों और बिल्लियों को गोली मार देने का फरमान सुनाया है। खबरों के मुताबिक चीन की सीमा के नजदीक हेसन में एक परिवार को बिल्ली पालने के चलते 20 दिनों तक आइसोलेशन केंद्र में रखा गया था। बताया जा रहा है कि अधिकारी आम लोगों को भी जानवरों को मारने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
Tags: Covid-19, North Korea, cats, pigeon
Courtesy: Abp Live