आज पृथ्वी के सबसे करीब होगा शनि ग्रह
तारामंडल में अक्सर अद्भुत खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगस्त दो को शनि को लेकर एक आकर्षक खगोलीय घटना घटित होने वाली है। इस दिन सुबह साढ़े ग्यारह बजे शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट होगा। इस दौरान जिन भी जगहों पर रात होगी वहाँ से इस आकर्षक घटना को नग्न आखों से भी देखा जा सकेगा। हालांकि इसे देखने के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी है।
Tags: Saturn, Earth, Planetarium, Science
Courtesy: Amar Ujala News