UP police

फोटोः Dainik Jagran

एसएसपी ने घोड़े पर सवार होकर ली समस्याओं की जानकारी: यूपी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा घोड़े पर सवार होकर सुबह पैडलेगंज गए। यहां उन्होंने मॉर्निग वॉक कर रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मॉर्निग वॉक के दौरान उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। साथ ही वह बोले कि बाइक से स्टंट करने वाले लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा और मॉर्निग वॉक करने के लिए एक लेन खुला रहेगाा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने की बात हुई।

सोम, 27 सितंबर 2021 - 05:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: ssp, police patrolling, uttar pradesh news, Horse Riding

noida night curfew

फोटोः DNA India

नोएडा में रात 10 से सुबह 6 तक धारा 144 लागू करने का निर्देश

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अगस्त 31 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। रात 10 बजे के बाद सड़क पर घूमने पर सख्त कार्रवाई होगी। बाजार समय पर बंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा इलाके में पेट्रोलिंग सितंबर 30 तक जारी रहेगी। केरल में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती बढ़ाई है।

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 07:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Noida, Night Curfew, section 144, police patrolling

Courtesy: ZEE News