Ashok Gehlot

फोटो: India Today

राजस्थान में सीएम गहलोत ने दिए दूध के बढ़े दाम वापस लेने के आदेश

राजस्थान में दूध, पेट्रोल और घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मार्च 22 को दूध के बढ़े दाम वापल लेने के निर्देश दिए है। राज्य सरकार लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण जनता को राहत देने के उद्देश्य से ये कदम उठाया है। बता दें कि मार्च 10 को सरस ने दूध और छाछ की कीमत दो रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ाई थी। 

मंगल, 22 मार्च 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, milk price hike, Price Hike

Courtesy: Zee News

lpg cylinder

फोटो: Zee News

एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 ₹ बढ़ी, नई कीमत आज से लागू

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम मार्च 22 को बढ़ गए है। तेल कंपनियों ने ₹ 50 की बढ़ोतरी की है। इससे पूर्व अक्टूबर 6, 2021 को अंतिम बार एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी। अब दिल्ली में 14 किलोग्राम का सिलेंडर ₹ 945.5 का हो गया है। इससे पूर्व इसकी कीमत ₹ 899.50 थी। कोलकाता, लखनऊ, पटना में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने के कारण कीमत बढ़ी है।

मंगल, 22 मार्च 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: LPG cylinders, LPG Price, Price Hike

Courtesy: News 18 Hindi

maggi

फोटो: Curly Tales

मैगी ने बढ़ाए दाम, अब चुकानी होगी ये कीमत

बच्चों से लेकर बड़ों की फेवरेट मैगी अब महंगी हो गई है। नई कीमतों के लागू होने के बाद अब मैगी के 140 ग्राम वाले पैकेट की कीमत में तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मैगी का 12 रुपये का पैकेट 14 रुपये में मिलेगा। मैगी की कीमत में नौ से 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे पूर्व अमूल और पराग जैसी कंपनियों ने दूध के दाम भी बढ़ाए थे।  

मंगल, 15 मार्च 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: maggi, Price Hike, price hiked

Courtesy: ABP Live

inflation

फोटो: Indiaweekly

श्रीलंका में पैदा हुआ वित्तीय संकट, आसमान छू रही खाद्य सामग्री की कीमतें

श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगभग खाली है, जिस वजह से खाद्य संकट पैदा हो गया है। मुद्रा की कमी के कारण भोजन, दवा और ईंधन का विदेशी आयात नहीं हो रहा है। खाद्य संकट के कारण यहां कई सामानों की कीमत तिगुनी हो गई है। इन दिनों चिकन, दूध जैसे कई सामान लोगों की प्लेट से गायब हो गए है। चिकन की कीमत में दोगुनी की बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से ये लग्जरी सामान शामिल हो गया है।

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, Inflation, inflation increased, Price Hike

Courtesy: AajTak News

CNG

फोटो: Mint

चुनाव खत्म होते ही बढ़े सीएनजी के दाम

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमत 50 पैसे से एक रुपये प्रति किलो तक बढ़ी है। नई कीमत मार्च आठ की सुबह छह बजे से लागू हो गई है। दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹57.01 प्रतिकिलो से बढ़कर ₹57.51 प्रतिकिलो हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक रुपये बढ़ गए है, जिसके बाद कीमत ₹59.58 हो गई है।

मंगल, 08 मार्च 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: CNG Price, CNG, Price Hike, Fuel Price Hike

Courtesy: AajTak News

food supply

फोटोः UFDA

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से मध्य एशिया में गहराया खाद्य संकट

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण मध्य एशिया में खाद्य संकट गहराने लगा है। यूक्रेन ने युद्ध के कारण खाद्य पदार्थों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूक्रेन का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि देश को इसकी कमी न हो। जिन वस्तुओं पर यूक्रेन ने निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है उनमें मांस, राई, जई, चीनी, बाजरा और नमक शामिल हैं। कार्न, पाल्‍ट्री,अंडा और तेल को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 05:15 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, FOOD SUPPLY CRISES, Price Hike

Courtesy: Jagran

Petrol diesel

फोटो: Zee News

जारी हुआ पेट्रोल डीजल का नया भाव, जाने नई कीमते

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतेंं जनवरी 31 को जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलसिला बीते 89 दिनों से जारी है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई में ईंधन सबसे महंगा है। वहां का पेट्रोल अभी भी 110 और डीजल 94 रुपये के करीब है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Petrol, Diesel, Crude Oil, Price Hike

Courtesy: Aaj Tak

Petrol diesel

फोटो: Zee News

जारी हुआ पेट्रोल डीजल का नया भाव, जाने कीमतेंं

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतेंं जनवरी 24 को जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलसिला बीते 82 दिनों से जारी है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई में ईंधन सबसे महंगा है। वहां का पेट्रोल अभी भी 110 और डीजल 94 रुपये के करीब है।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Price Hike, Petrol, Diesel

Courtesy: Aajtak News

Petrol diesel

फोटो: Zee News

जारी हुआ पेट्रोल डीजल का नया भाव, जाने कीमतेंं

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतेंं जनवरी 17 को जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलसिला बीते 75 दिनों से जारी है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव अभी भी 100 रुपये के पार है।

सोम, 17 जनवरी 2022 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Petrol, Diesel, Price Hike

Courtesy: Amar Ujala News

Petrol diesel

फोटो: Zee News

जारी हुआ पेट्रोल डीजल का नया भाव, जानें ताजा कीमत

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतेंं जनवरी 14 को जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलसिला बीते 72 दिनों से जारी है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव अभी भी 100 रुपये के पार है।

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 10:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: Petrol, Diesel, India, Price Hike

Courtesy: Aaj Tak