एम्स फर्स्ट एमबीबीएस परीक्षा 2021 के लिए टाइम टेबल जारी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की पहली एमबीबीएस परीक्षा 2021 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अक्टूबर 11 से अक्टूबर 20 के बीच थ्योरी परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। तीन घंटे की परीक्षा नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अक्टूबर 21 से शुरू होकर अक्टूबर 29 तक चलेगी और प्रायोगिक परीक्षा अक्टूबर 30 से शुरू होकर नवंबर 8 को समाप्त होगी।
Tags: AIIMS first MBBS exam 2021, Time Table, ragistration
Courtesy: Apke News
आज से शुरू हुआ GATE 2022 के लिए आवेदन
GATE 2022 की एंट्रेंस परीक्षा के लिए आवेदन अगस्त 30 से इस वेबसाइट पर शरू हो रहे हैं। GATE के रजिस्ट्रेशन सितंबर 24 तक जारी रहेंगे। जनवरी तीन को एडमिट कार्ड जारी होंगे। इस परीक्षा क आयोजन फ़रवरी 5,6,12,और 13 को किया जाएगा। परीक्षा का रिज़ल्ट मार्च 17, 2022 को घोषित किया जाएगा। आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 1500 और महिला और आरक्षित वर्ग के लिए 750 रुपये फीस रखी गई है।
Tags: GATE, ragistration, ENTRANCE EXAMS, Admit Card
Courtesy: NDTV news