virat kohli and rohit sharma

फोटो: The Quint

आईपीएल 2022 में दिग्गजों का खराब प्रदर्शन टी 20 वर्ल्ड कप के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2022 का आधा सफर पूरा हो चुका है। 70 में से 36 मैच टीमें खेल चुकी हैं जिसमें दिग्गज खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। वहीं इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का ऐसा प्रदर्शन चिंताजनक है। विराट कोहली, रोहत शर्मा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी काफी निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे है।

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: Rohit Sharma, Virat Kohli, IPL

Courtesy: News 18 Hindi

Rohit Sharma

फोटो: NDTV Sports

रोहित शर्मा आज खेलेंगे करियर का 400वां मैच

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मार्च 12 को अपने करियर का 400वां मैच खेलने बेंगलुरु के मैदान पर उतरेंगे। ये उपलब्धि हासिल करने वाले रोहित नौवें भारतीय खिलाड़ी है। रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर वर्ष 2007 में आयरलैंड के खिलाफ शुरु हुआ था। कुल 15 वर्षों के करियर में रोहित इस मुकाम पर पहुंचे है। करियर में उन्होंने 44 टेस्ट, 230 वनडे और 125 टी20 मैच खेले है।

शनि, 12 मार्च 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Rohit Sharma, Test match Series, test match, Cricket

Courtesy: AajTak News

India Captain Rohit Sharma

फोटो: Cricket Addictor

रोहित शर्मा के नाम हुआ एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा पाकिस्तानी के दिग्गज खिलाड़ी का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक पुरुष टी 20 मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ भारत का तीसरा टी20 मैच रोहित शर्मा का टी20 क्रिकेट में 125वां मैच खेला। इसी के साथ रोहित ने पाकिस्तानी आल राउंडर शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 124 टी20… read-more

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 03:15 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Indian Cricketer, Rohit Sharma, BCCI

Courtesy: TV9Bharatvarsh

Rohit Sharma

फोटो: News18

भारत-श्रीलंका टी20 मैच में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बनें

रोहित शर्मा T-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने अब तक 50 कैच लिए हैं। रोहित ने ये रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरी टी20 में हासिल किया है। दिनेश चांदीमल का कैच लेते ही रोहित के नाम ये रिकॉर्ड हो गया है। भारतीय टीम की ये T-20 इंटरनेशनल में लगातार 11वीं जीत है। 

रवि, 27 फ़रवरी 2022 - 04:35 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Indian Cricket Team, T20 Cricket, Rohit Sharma

Courtesy: ndtv India

rohit sharma

फोटो: Onmanorama

रोहित शर्मा बने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा बनाए गए है। मार्च के पहले सप्ताह से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। रोहित पहले ही वनडे और टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान है। इससे पूर्व विराट कोहली टेस्ट कप्तान थे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज के बाद कप्तानी से इस्तीफा दिया था। कप्तान ने नाम की घोषणा मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने की है।

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Rohit Sharma, rohit sharma to takeover captaincy, Test Team

Courtesy: TV 9 Hindi

Rohit Sharma

फोटो: Outlook India

भारत ने जीता तीसरा वनडे, 39 वर्षों बाद वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप

भारतीय क्रिकेट टीम ने फरवरी 11 को तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हरा कर वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ किया है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 96 रनों से मात दी है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 169 रनों पर ढ़ेर हो गई। जीत में श्रेयर अय्यर की 80 रनों की पारी और मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट लेना काफी महत्वपूर्ण रहा।

शनि, 12 फ़रवरी 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Cricket, Rohit Sharma, West Indies, Indian Team

Courtesy: Jansatta

Rohit Sharma

फोटो: The Times of India

वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सभी कप्तानों को पछाड़ा

भारतीय क्रिकेट के वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे टीम की कप्तानी करते हुए कुल 12 में से 10 मैचों में जीत हासिल की है। इसी के साथ रोहित ने सबसे अधिक और जल्दी मैचों में जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बना लिया है। रोहित ने 83.33% के साथ जीत का रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी मे 13वें मैच में टीम ने 10वीं जीत हासिल की थी। 

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Rohit Sharma, Indian Cricketer, captain india

Courtesy: Zee News

Rohit Sharma and Virat Kohli

फोटो: The Indian Express

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में विराट और रोहित टॉप 3 में शामिल

आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा 807 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली 828 अकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए वनडे मैच में अपनी पारी के बल पर रोहित शर्मा के अंक बढ़े है।  टॉप 3 में दो पोजिशन भारतीय बल्लेबाजों की है। ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाए हुए है। 

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 07:25 PM / by रितिका

Tags: Virat Kohli, Rohit Sharma, ICC Rankings, ICC

Courtesy: ABP Live

Rohit Sharma

फोटो: Aajtak

वर्ल्ड बेस्ट प्लेइंग 11 टीम में शामिल हुए भारतीय टीम के चार खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट के लिए वर्ष 2021 का अंतिम दिन भी शानदार साबित हुआ है। जाते जाते भी भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को वर्ल्ड 11 में जगह मिली है। इसमें रोहित शर्मा, आर अश्विन, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल शामिल है। हैरानी की बात है कि विराट कोहली को इस टीम में जगह नहीं मिली है। ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट टेस्ट 11 टीम का हिस्सा बने है। 

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Cricket, Rohit Sharma, Ravi Ashwin, Rishabh Pant, Akshar Patel

Courtesy: Zee News

Mohammad Rizwan

फोटो: Cricket Country

इस साल टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने मोहम्मद रिज़वान

साल 2021 पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम रहा है। रिजवान इस साल टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 29 मैचों में 42 छक्के जड़े हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 41, इविन लुईस ने 37, निकोलस पूरन ने 32, एडेन मार्करम ने 27, जोस बटलर ने 26, मिचेल मार्श ने 23, रोहित शर्मा ने 23, दिनेश नकरानी ने 21 और दसवें स्थान पर ग्लेन फिलिप्स ने 18 छक्के जड़े हैं।

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 02:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pakistan, Mohammad Rizwan, Rohit Sharma, Martin Guptill

Courtesy: Dainik Bhaskar