Mahendra Singh Dhoni

फोटो: The Statesman

एम एस धोनी ने अपनी शादी की 11वीं वर्षगांठ पर पत्नी को उपहार में दी फॉक्सवैगन बीटल

अपनी 11वीं शादी की सालगिरह पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी को एक विंटेज स्काई ब्लू फॉक्सवैगन बीटल कार गिफ्ट की है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर हर्बी की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने पति को धन्यवाद देते हुए कैप्शन में लिखा, "सालगिरह उपहार के लिए धन्यवाद"। धोनी और साक्षी की एक बेटी है, इन्होने जुलाई 4, 2010 को शादी की थी, जब धोनी क्रिकेटर अपने करियर के चरम पर थे।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 04:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mahendra Singh Dhoni, SAKSHI DHONI, Marriage anniversary

Courtesy: Jagran News

MS Dhoni

फोटो: Cricket Addictor

महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे शहर में खरीदा नया घर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में नया घर खरीदा है। धोनी का एक घर मुंबई में भी बन रहा था जिसकी तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। धोनी इस साल आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे। फिलहाल इस समय धोनी रांची में अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। धोनी ने अगस्त 15, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

रवि, 30 मई 2021 - 04:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: MS DHONI, SAKSHI DHONI, Ranchi, CSK

Courtesy: Live Hindustan

Watson-Plessis

फोटो: IPL 2020

IPL 2020: CSK ने KXIP को कुल 10 विकेट्स से हराया

आईपीएल के 13वें सीजन में टीम्स चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और किंग्स एलेवेन पंजाब (KXIP) के बीच अक्टूबर 4 को मैच हुआ। टीम CSK ने KXIP के खिलाफ 10 विकेट से एक रोमांचक जीत हासिल की। चेन्नई टीम के बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन की जोड़ी ने जोरदार पारी खेलकर कुल 181 रन बनाकर जीत हासिल की। CSK की जीत पर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने… read-more

सोम, 05 अक्टूबर 2020 - 02:25 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Chennai Super Kings, Shane Watson, Faf Du Plessis, SAKSHI DHONI

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Dhoni Producing a Web Series
महेंद्र सिंह धोनी प्रोड्यूस करने जा रहे है एक वेब सीरीज, स्टार कास्ट की तलाश जारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अब मनोरंजन जगत में अपना हाथ आज़माना चाहते है। खबरों के अनुसार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक वेब सीरीज प्रोड्यूस करने जा रहे है। एक इंटरव्यू के दौरान साक्षी धोनी ने यह बात साझा की कि यह सीरीज पौराणिक विज्ञान पर आधारित एक कहानी है, जिसमें एक अघोरी एक द्वीप पर हाईटेक सुविधाओं के बीच फंस गया है। इस वेब सीरीज में अभिनय करने के लिए स्टार कास्ट की तलाश की… read-more

गुरु, 01 अक्टूबर 2020 - 11:39 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: MS DHONI, SAKSHI DHONI, web series

Courtesy: PATRIKA NEWS