lawrence bishnoi

फोटो: ABP News

लॉरेंस और गोल्डी थे संपर्क में, पाकिस्तान से आए थे 50 पिस्टल

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में पता चला कि मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल से फोन के जरिए कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ के साथ बातचीत करता था।  दोनों के बीच धमकी देने, रंगदारी वसूलने, गोली चलवाने समत कई मुद्दों पर बात होती थी। जांच में जग्गू भगवान पुरिया ने खुलासा किया कि पाकिस्तान से 50 पिस्टल शूटर को बांटने के लिए मंगाई गई थी, जो पुलिस के हाथ लग गई।

गुरु, 16 जून 2022 - 02:53 PM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, Crime, Lawrence Bishnoi

Courtesy: AajTak News

Lawrence Bisnoi

फ़ोटो: Hindustan Times

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की दी अनुमति

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है। पंजाब पुलिस की ओर से आश्वस्त किया गया कि अगर ट्रांजिट रिमांड मिलती है तो ऐसी स्थिति में पुलिस कस्टडी के दौरान उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। बिश्नोई फिलहाल दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की हिरासत में है और उसे मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है। 

मंगल, 14 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, Lawrence Bishnoi, Sidhu Moose Wala, Punjab Police

Courtesy: Jagran

Sidhu musewala shooter

फोटो: ABP News

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटर संतोष जाधव को पुलिस ने पकड़ा

महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में शूटर संतोष जाधव और उसके सहयोगी को हिरासत में लिया है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में ये अहम गिरफ्तारी मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक जाधव बीते एक साल से फरार चल रहा था। उसके अलावा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नागनाथ सूर्यवंशी का नाम भी सामने आया है। जाधव की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमों को राजस्थान और गुजरात भेजा था।

सोम, 13 जून 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, pune police, arrest

Courtesy: AajTak News

red corner notice to goldy brar

फोटो: The Indian Express

इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में इंटरपोल ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए विदेश भागे व्यक्ति की गिरफ्तारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि गोल्डी कनाडा में है, जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। राज्य पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। 

शुक्र, 10 जून 2022 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: sidhu musewala, Sidhu Moose Wala, interpol, Goldy Brar

Courtesy: ABP Live

lawrence bishnoi

फोटो: The Indian Express

सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में पुलिस का बयान, कहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई है मास्टरमाइंड

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई है। ये दावा दिल्ली पुलिस ने किया है। स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल ने कहा कि मई 29 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी। हत्या कांड का मेजर आरोपी पुणे में था। महाराष्ट्र पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम लॉरेंस से पूछताछ कर रही है। हालांकि अबतक हत्या की प्लानिंग किए जाने के संबंध में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गुरु, 09 जून 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, Lawrence Bishnoi

Courtesy: NDTV News

Sidhu moosewala

फोटो: The Indian Express

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हुई तीसरी गिरफ्तारी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद गांव से जून पांच को तीसरे आरोपी देवेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस पवन और नसीब को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया था कि काला ने मूसेवाला की हत्या करने वाले संभावित हत्यारों को अपने घर पर ठहराया था। पुलिस का काला को गिरफ्तार करना बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

सोम, 06 जून 2022 - 10:30 AM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, arrest, arrested

Courtesy: NDTV News

Sidhu moose wala and lawrence Bishnoi

फोटो: Bar and Bench

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के इल्जाम में लॉरेंस बिश्नोई को स्पेशल सेल ने लिया 5 दिन की रिमांड पर

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होने के बाद ये आदेश गिया गया है। लॉरेंस बिश्नोई को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कोर्ट लाया गया। स्पेशल सेल ने आर्म्स एक्ट के अन्य मामले में रिमांड दिए जाने की मांग की थी। स्पेशल सेल ने कोर्ट में बताया कि सुरक्षा कारणों से लॉरेंस को पंजाब नहीं ले जाया जा रहा है।

रवि, 05 जून 2022 - 06:50 PM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, special cell, patiala court

Courtesy: NDTV

Amit Shah

फोटो: News 18

चंडीगढ़ में सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंडीगढ़ मुख्यालय में मारे गए पंजाबी रैपर-राजनेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने वाले हैं। पंजाब के मनसा जिले में उसकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गृह मंत्री अभी खेलो इंडिया गेम्स का उद्घाटन करने के लिए चंडीगढ़ दौरे पर हैं। यहाँ पर शाह पंजाब के बीजेपी नेताओं के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कर उन्हें संबोधित भी करेंगे।

शनि, 04 जून 2022 - 03:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Home Minister, Amit Shah, meeting, Sidhu Moose Wala, Family

Courtesy: Navodaya Times

Sidhu moose wala

फोटो: Onmanorama

सिद्धू मूसेवाला को सोनीपत के दो शार्प शूटर्स ने मारी थी गोली

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोलियो से भूनकर हत्या करने वाले दो शार्प शूटर्स की पहचान हो गई है। मूसेवाला को सोनीपत के रहने वाले दो शार्ट शूटर्स प्रियवत फौजी और अंकित सेरसा ने गोलियां मारी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों शूटर्स की फोटो फ़तेहाबाद के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। दोनों को दिल्ली नंबर की बोलेरो गाड़ी में देखा गया है।

शनि, 04 जून 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, murder, Punjab

Courtesy: ABP Live

sidhu muselawala

फोटो: ABP News

सिद्धू मूसेवाला की मौत के सदमे में फैन ने की सुसाइड की कोशिश

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके फैंस सदमे में है। इसी बीच उनके एक फैन ने फिनाइल पीकर सुसाइड की कोशिश की है, जिसकी पहचान 19 वर्षीय अवतार सिंह के तौर पर हुई है। उसे इलाज के लिए फेज 6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई गई है। अवतार सिंह मूसेवाला का काफी बड़ा फैन था और उनके नाम की शर्ट पहनता था।

बुध, 01 जून 2022 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: Sidhu Moose Wala, sidhu musewala, Death

Courtesy: AajTak News