Indigo

फोटो: Latestly

हवा में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली लौटी रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट

उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर, रांची जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर लौट आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट (नंबर 6E-2172) में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसे दिल्ली वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार एक यात्री ने बताया कि पायलट ने घोषणा की कि विमान हवा में ही तकनीकी खराबी के बाद आईजीआई हवाईअड्डे पर लौट रहा है।

शनि, 05 अगस्त 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ranchi, indigo flight, returns to delhi, technical snag

Courtesy: Prabha Sakshi

Lufthansa Flight

फोटो: India TV News

तकनीकी खराबी के बाद वापस फ्रैंकफर्ट लौट आया दिल्ली जा रहा लुफ्थांसा का विमान

दिल्ली जाने वाला लुफ्थांसा का एक विमान हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण करीब दो घंटे तक उड़ान भरने के बाद अप्रैल 15 को फ्रैंकफर्ट लौट आया। फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान LH-0760 बोइंग 747-400 विमान द्वारा संचालित की जा रही थी। एक यात्री के अनुसार, कप्तान ने घोषणा करते हुए कहा कि लगभग दो घंटे तक हवा में रहने के बाद विमान को हाइड्रोलिक सिस्टम की देखभाल के लिए वापस फ्रैंकफर्ट ले जाया जा रहा है।"

रवि, 16 अप्रैल 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: lufthansa flight, Delhi, returns, frankfurt, technical snag

Courtesy: IBC24

Mumbai Local Train

फोटो: Latestly

बोरीवली स्टेशन के पास ओवरहेड वायर टूटने से बाधित हुईं लोकल ट्रेन सेवाएं: मुंबई

उत्तरी मुंबई में बोरीवली स्टेशन के पास एक ओवरहेड तार टूट जाने के बाद आज लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, समस्या के कारण एक वातानुकूलित (एसी) सहित लगभग तीन लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया, जबकि अन्य ट्रेनों को धीमी गति से डायवर्ट किया गया। अधिकारियों ने कहा, दहिसर और बोरीवली स्टेशनों के बीच चर्चगेट जाने वाली फास्ट लाइन पर तार टूटने के बाद सुबह करीब साढ़े दस… read-more

बुध, 12 अप्रैल 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mumbai local train services, affected, technical snag, Maharashtra

Courtesy: ABP Live

Air India

फोटो: India TV News

तकनीकी खराबी के बाद 105 यात्रियों के साथ वापस लौटी त्रिवेंद्रम-मस्कट एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिवेंद्रम से मस्कट जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी आने के कारण वापस लौट गया। विमान में में 105 यात्री सवार थे। एयरलाइन के अधिकारी के मुताबिक, विमान के फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम (एफएमएस) में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। एक प्रवक्ता के मुताबिक, “विमान में सवार सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

सोम, 23 जनवरी 2023 - 01:41 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Air India Express, trivandrum mascot flight, technical snag

Courtesy: News 24 Online