Dainik bhaskar gave 25 lakh rupees to indian women hockey team

फोटो: DNA India

दैनिक भास्कर भारतीय महिला हॉकी टीम को देगा 25 लाख का तोहफा

भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलंपिक में कोई भी पदक न जीत पाई हो, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जरूर जीत लिया। मीडिया ग्रुप दैनिक भास्कर भी पूरी टीम को 25 रुपये की राशि तोहफे में देगा। इस राशि के तहत भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी 18 खिलाड़ियों, मुख्य कोच, कोच, एनालिटिकल कोच, साइंटिफिक एडवाइजर, फिजियोथेरेपिस्ट, वीडियो एनालिस्ट और मसाजर समेत प्रत्येक सदस्य को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

शनि, 07 अगस्त 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Indian Hockey, Dainik Bhaskar, Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team

Courtesy: Dainik Bhaskar

PM Modi

फोटो: Indian Express

कांस्य पदक के मैच भारतीय महिला हॉकी टीम के हारने पर पीएम ने बढ़ाया हौसला

भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक 2020 में हारने के बाद भी उनके शानदार प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया। ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "हम टोक्यो 2020 में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। टीम के प्रत्येक सदस्य को उल्लेखनीय साहस,… read-more

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 12:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team, PM Modi

Courtesy: In Khabar

Wrestler Bajran Punia gone into semifinal

फोटो: The Bridge

टोक्यो ओलंपिक: पहलवान बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक कुश्ती के सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वार्टर फाइनल मैच में ईरान के पहलवान मोर्तेजा गासी को हरा दिया है। अब वो 65 किलो ग्राम कुश्ती के सेमीफाइनल में पहुंच गए। बजरंग ने 2-1 से ये मुकाबला अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होंने किर्गिस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। बजरंग पुनिया के बैक टू बैक दो मुकाबले जीतने से भारत को उनसे गोल्ड की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 11:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo Olympics, Bajrang Punia, Wrestling, India

Courtesy: Zee News Hindi

Tokyo Olympics

फोटो: Insidesports/Intext live

टोक्यो ओलंपिक: पहलवान अंशु के बाद विनेश भी क्वार्टर फाइनल में पस्त

टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 57 किग्रा कैटेगरी में भारत की अंशु मलिक रेपचेज राउंड में रूस की पहलवान वैलेरिया से हार गई, जिससे अंशु के हाथ से कांस्य पदक जीतने का मौका छिन गया। विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की पहलवान से हार गई। लेकिन विनेश के पास मेडल जीतने का मौका अभी भी है, उसके लिए बेलारूस की पहलवान का फाइनल में पहुंचना जरूरी है। इसके बाद विनेश रेपेचेज के जरिए ब्राउन मेडल पर दांव लगा सकती हैं।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 08:55 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tokyo Olympics, Vinesh Phogat, Wrestler, Olympics, sports

Courtesy: TV9Hindi

Indian Hockey Team after winning Bronze Medal

फोटो: Indian Express

हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, राज्य सरकारों ने की इनाम की घोषणा

टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक जीताने वाली टीम के खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार होने लगी है। पंजाब के आठ खिलाड़ी हॉकी टीम के सदस्य है। राज्य सरकार सभी को एक करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान कर चुकी है। इस संबंध में खेल मंत्री सोढ़ी ने ट्वीट भी किया है। वहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने भी राज्य के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांत शर्मा को एक एक करोड़ देने की घोषणा की है।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Indian Hockey, Tokyo Olympics, Bronze Medal, Olympic Medal

Courtesy: News 18 Hindi

Bollywood Celebs

फोटो: Times Of India

टोक्यो ओलंपिक: बॉलीवुड सेलेब्स ने दी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जीत पर बधाई

टोक्यो में, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी टीम को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख खान ने टीम को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'वाह !! भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। शक्ति और कौशल चरम पर। क्या शानदार मैच था।'' अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर लिखा, 'इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया को बधाई! 

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tokyo Olympics, Bollywood, akshy kumar, Shahrukh Khan

Courtesy: Jagran News

Indian hockey team won bronze medal

फोटो: Times of India

41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम को नसीब हुआ ओलंपिक मेडल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम और जर्मनी के बीच टोक्यो ओलंपिक में खेले गए मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर भारत ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा कर लिया है। 41 साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम पदक जीतने में कामयाब रही है। एक वक्त पर लगा था कि ये मैच हाथ से निकल रहा है। जब आखिरी 6 सेकंड में जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला। गोलकीपर श्रीजेश ने उस गोल को रोक कर भारत को कांस्य पदक दिलाया।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 03:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Indian Hockey, Indian Hockey Team, Germany, Tokyo Olympics

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ravi dahiya

फोटो: Times Of India

ओलंपिक फाइनल में पहुंचे रवि दहिया, सेमीफाइनल्स में जीता रजत पदक

सेमीफइनल्स में कज़ाखस्तान के नूरिस्लाम सनायेव को‌ हराकर पहलवान रवि दहिया ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि सेमी फाइनल्स में रवि 8 पॉइंट से पीछे चलने के बावजूद आखिरी 1 मिनट में कजाक पहलवान को चित करने में कामयाब रहे। इसके लिए उन्हें विक्ट्री बॉय फॉल रूल से विजेता घोषित किया गया। 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में रजत पदक जीतने वाले रवि अब गोल्ड और सिल्वर के लिए खेलेंगे।

बुध, 04 अगस्त 2021 - 06:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tokyo Olympics, Wrestling, Olympics, India

Courtesy: BBC Hindi

Indian Women's Hockey Team

फोटो: InsideSport

टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल मुकाबले में आज अर्जेंटीना से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

टोक्यो ओलंपिक में अगस्त चार भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के सामने अपनी चुनौती पेश करेगी। भारतीय टीम का लक्ष्य मुकाबला जीतकर मेडल पक्का करना और फाइनल में प्रवेश करना होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपने से कहीं ज्यादा मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था। भारतीय टीम की जीत के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है। 

बुध, 04 अगस्त 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympics, Indian Women Hockey Team, Hockey India, sports

Courtesy: ABP News Hindi

PM Modi

फोटो: Economic Times

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक हारने के बाद पीएम मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारने के बाद  पीएम मोदी ने टीम को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, "पुरुष हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और यही मायने रखता है।" उन्होंने कहा, "हार जीवन का हिस्सा है। हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है। टीम को अगले मैच और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। भारत को इस पर गर्व है।'' 

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 12:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tokyo Olympics, PM Modi, men hockey team

Courtesy: Newstrack