Avani Lakhera

फोटो: Daily India

टोक्यो पैरालंपिक: समापन समारोह में अवनि लखेरा होंगी भारतीय दल की ध्वजवाहक

अवनि लखेरा टोक्यो पैरालंपिक के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। अवनि लखेरा ने टोक्यो पैरालंपिक के 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जबकि 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता था। इस समापन समारोह का आयोजन सितंबर पांच को किया जाएगा। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 17 पदक जीत लिए हैं। पैरालंपिक खेलों में यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

रवि, 05 सितंबर 2021 - 11:01 AM / by अमन शुक्ला

Tags: avani lakhera, Tokyo paralympics, sports

Courtesy: Aaj Tak News

Avani Lakhera

फोटो: Aaj Tak

टोक्यो पैरालंपिक: अवनि लखेरा ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लखेरा का शानदार प्रदर्शन जारी है। अवनि लखेरा ने सितंबर तीन को 50 मीटर एयर पिस्टल में 445.9 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। अवनि का टोक्यो पैरालंपिक का यह दूसरा पदक है। इससे पहले अवनि ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को गोल्ड दिलाया था। अवनि के इस मेडल के साथ टोक्यो पैरालंपिक में भारत के नाम 12 मेडल हो गए हैं।

शुक्र, 03 सितंबर 2021 - 12:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: avani lakhera, Tokyo paralympics, National, sports

Courtesy: ABP News Hindi

Praveen Kumar

फोटो: The Bridge

टोक्यो पैरालंपिक: हाई जंप में प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुष हाई जंप टी44 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 2.07 मीटर की ऊंची कूद के साथ रजत पदक जीता। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 11 पदक जीत लिए हैं, जिनमें से 4 हाई जंप से आए हैं। इससे पहले मरियप्पन थंगावेलु, शरद कुमार और निषाद कुमार ने भी टोक्यो पैरालंपिक के हाई जंप में पदक जीते हैं। 

शुक्र, 03 सितंबर 2021 - 09:20 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Praveen Kumar, Tokyo paralympics, high jump, sports

Courtesy: Aaj Tak News

Suhas LY

फोटो: Twitter

गौतमबुद्धनगर के डीएम ने टोक्यो पैरालंपिक में दर्ज की पहली जीत

टोक्यो पैरालंपिक में सुहास एल यथिराज ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है। सुहास एल यथिराज यूपी के गौतमबुद्धनगर के डीएम भी हैं। उन्होंने बैडमिंटन मुकाबले में जर्मनी के जे पॉट को 2-0 से सीधे सेटों में हराया। उन्होंने इस एकतरफा मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज की। उनकी इस जीत से देश में खुशी का माहौल है। सुहास एलवाई का अगला मुकाबला सितंबर तीन को इंडोनेशिया के हैरी सुसंन्तो से होगा। 

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 01:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo paralympics, Suhas LY, Badminton, sports

Courtesy: Zee News Hindi

Mariyappan Thangavelu

फोटो: The Bridge

टोक्यो पैरालंपिक: मरियप्पन थंगावेलु ने जीता रजत पदक

मरियप्पन थंगावेलु ने अगस्त 31 को टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक हासिल किया। मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुष हाई जंप T63 कैटेगिरी में 1.86 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीत लिया। भारत का टोक्यो पैरालंपिक में यह दसवां पदक है। ऊंची कूद की इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया के सैम ग्रेव ने गोल्ड जीता। इससे पहले अगस्त 31 को ही सिंहराज अधाना ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता था। 

बुध, 01 सितंबर 2021 - 11:45 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Mariyappan Thangavelu, Tokyo paralympics, National, sports

Courtesy: India TV News

Singhraj Adhana

फोटो: Newslogic.in

टोक्यो पैरालंपिक: 10 मीटर एयर पिस्टल में सिंहराज अधाना ने जीता कांस्य पदक

टोक्यो पैरालंपिक में अगस्त 31 को सिंहराज अधाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत लिया। सिंहराज अधाना ने 216.8 का स्कोर बनाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह आठवां पदक है। हालांकि क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप पर रहे मनीष नरवाल सातवें स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। सिंहराज अधाना के पदक जीतने पर लोग उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 12:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo paralympics, Shooting, National, sports

Courtesy: NDTV News

Bhavina Patel

फोटो: Indiatimes.com

भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में जीता सिल्वर मेडल

भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक के टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हालांकि भाविना को फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर एक चीन की पैडलर के हाथों 7-11, 5-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा। भाविना पटेल का यह पहला पैरालंपिक इवेंट है। भाविना पटेल ने इससे पहले अपने शानदार खेल द्वारा वर्ल्ड नंबर 2 और वर्ल्ड नंबर 3 को अपने पिछले मुकाबलों में पटखनी दी थी। 

रवि, 29 अगस्त 2021 - 12:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo paralympics, bhavina patel, Silver Medal, Table Tennis

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Bhavina Patel

फोटो: Scroll.in

टोक्यो पैरालंपिक: टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचीं भारत की भाविना पटेल

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक के फाइनल में जगह बना ली है। भाविना पटेल ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की पैडलर झांग मियाओ को  7-11, 11-7, 11-4, 9-11,11-8 से मात दी। भाविना टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। भाविना पटेल टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से मात्र एक कदम दूर हैं। फिलहाल भाविना पटेल ने भारत के लिए रजत पदक पक्का कर लिया है। 

शनि, 28 अगस्त 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo paralympics, bhavina patel, Table Tennis, Finals

Courtesy: TV9 Bharatavarsh

Bhavina Patel

फोटो: The Hindu

टोक्यो पैरालंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची भाविनाबेन पटेल

भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सर्बिया की बोरिस्लावा रैंकोविच पेरिच को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए पहला पदक भी सुनिश्चित कर लिया। भाविनाबेन पटेल ने मात्र 18 मिनट में मुकाबले को जीत लिया। अब अगस्त 28 सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चीन की झेंग मियाओ से होगा। 

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 06:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: bhavina patel, Tokyo paralympics, Table Tennis, sports

Courtesy: News 18 Hindi

Bhavina Patel

फोटोः Twitter

टोक्यो पैरालंपिक: भारत की भविना पटेल ने ग्रेट ब्रिटेन की मेगन शैकलटन को हराया

भारत की भविना पटेल ने अगस्त 26 को टोक्यो पैरालंपिक में महिला सिंगल्स के टेबल टेनिस ग्रुप स्टेज के दूसरे मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की खिलाड़ी मेगन शैकलटन को हराकर शानदार जीत दर्ज की। भविना पटेल ने इस मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की मेगन शैकलटन को 3-1 के से हराया। भविना ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा और विरोधी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। 

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 05:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Tokyo paralympics, bhavina patel, Table Tennis, India

Courtesy: prabhatkhabar