UPA MLA's

फोटो: Times Of India

विधानसभा विशेष सत्र के लिए रांची पहुंचे यूपीए के 30 विधायक

सत्ताधारी गठबंधन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 30 विधायक विधानसभा के विशेष सत्र के लिए रांची पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में सितंबर 30 से रह रहे इन विधायकों को विशेष विमान से रांची लाया गया है। वहीं, जानकारी के मुताबिक अक्टूबर 5 के दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल करेंगे। इस दौरान सोरेन ने कहा है कि हमारे लिए जो जाल बिछाया गया है, उसमें विपक्ष फंस जाएगा।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jharkhand, UPA, Ranchi, MLAs

Courtesy: Amar ujala

Margret Alva

फोटो: Mint

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा होंगी विपक्ष से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

UPA की ओर से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार चुना गया है। NCP सुप्रीमो शरद पवार ने विपक्षी दलों के साथ हुई अहम बैठक में ये फैसला लिया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा काफी वर्षों से राजनीति में हैं और गोवा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की राज्यपाल रह चुकी हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 06:44 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vice President, Congress, NCP, UPA

Courtesy: News18