Weather

फोटोः News18

राजस्थान का फतेहपुर इस सीजन में तीसरी बार हुआ अधिक ठंडा, रात का तापमान 5.5 डिग्री हुआ रिकॉर्ड

राजस्थान का फतेहपुर इस सीजन में नवंबर 13 को तीसरी बार अधिक ठंडा रहा है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार बीती रात को यहां का तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अक्टूबर 30 की रात को नौ वर्षों में पहली बार तापमान 5 डिग्री तक गया था। नवंबर 12 को तापमान में गिरावट के बाद 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 7 वर्षों में पहली बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 03:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: fatehpur, night temperature, weather report, IMD

Courtesy: AajTak

Rainfall

फोटोः TV9 Bharat

केरल, तमिलनाडु समेत 9 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 9 राज्यों में अगले 5 दिनों तक मध्यम से तीव्र बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं अक्टूबर 29 तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण कर्नाटक में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है एवं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। 

सोम, 25 अक्टूबर 2021 - 07:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: weather alert, rain alert, weather report, IMD

Courtesy: news nation tv