World Health Organization

फोटो: NPR

विश्व स्वास्थ्य संगठन के साइटिंस्ट की चेतावनी, कहा कोरोना की नई लहर आएगी

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर बढ़ोतरी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नई चेतावनी जारी करते हुए नई लहर के प्रति सावधान किया है। संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या विश्वनाथन के कहा कि हमें कोरोना की नई लहरों के लिए तैयार रहना होगा। कोविड 19 के नए वेरिएंट अधिक तेजी से फैलने वाले है। संभावना है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़े।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: WHO, covid 19 update, Coronavirus

Courtesy: AajTak

Monkeypox

फ़ोटो: Zee News

यूरोपीय देशों में तेजी से फैल रहा है मंकीपॉक्स, तीन गुना बढ़े मामले

यूरोपीय देशों में मंकीपॉक्स तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया कि बीते दो सप्ताह के दौरान यूरोप में मंकीपॉक्स के मामले तीन गुना बढ़ गए। डब्ल्यूएचओ के यूरोप प्रमुख डॉ. हेंस हेनरी क्लूगे ने यूरोपीय देशों से अनुरोध किया कि यह दुर्लभ बीमारी महाद्वीप में जड़ न जमा ले, इसे रोकने के लिए और अधिक प्रयास करें। क्लूगे ने कहा कि अगर हम इस बीमारी के मौजूदा प्रसार को रोकना चाहते हैं तो तत्काल और समन्वित कार्रवाई करने की जरूरत है। 

शनि, 02 जुलाई 2022 - 02:36 PM / by Pranjal Pandey

Tags: WHO, Monkeypox, Europe, Cloogey

Courtesy: Jagran

Covid

फ़ोटो: The Economic Times

बार बार कोविड का संक्रमण होने से शरीर में प्रतिरक्षा तंत्र पर पड़ता है असर: WHO एक्सपर्ट

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि बार बार संक्रमण होने से इम्युनिटी कमजोर होने से लंबे समय तक संक्रमित बने रहने का खतरा बना रहता है। बार बार कोविड का संक्रमण होने से शरीर में प्रतिरक्षा नहीं बन पाती क्योंकि वायरस हमेशा ही अपना स्वरूप बदलता रहता है और इससे आप अधिक लंबे समय तक कोविड से संक्रमित रह सकते है। यह आपके जीवन की रफ्तार को कई महीनों तक रोक सकता है।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Coronaa, कोविड, WHO, virus, Immunity

Courtesy: News18

Dr Tredos

फोटो: Time

मंकी पॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी बड़ी चेतावनी, कहा बढ़ रहा खतरा

मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जून 25 को बैठक की, जिसके बाद कहा गया कि ये अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय नहीं है। संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनाम घेब्येयियस ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बीमारी को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरुरत है। पश्चिम और मध्य अफ्रीकी देशों में आए इस बीमारी के मामले बढ़ने लगे है। इसके प्रसार पर काबू पाने के लिए प्रयासों पर जोर देना जरुरी है।

रवि, 26 जून 2022 - 12:25 PM / by रितिका

Tags: Monkey Pox, WHO, World Health Organization

Courtesy: NDTV News

polio

फोटो: Zee News

कोलकाता में पोलियो के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान, जून 19 से होगी शुरुआत

कोलकाता में हाल ही में पोलियो का वायरल मिला है, जिसके बाद ऐहतियात के तौर पर कोलकाता नगर निगम ने विशेष पोलियो टीकाकरण अभियान चलाने की शुरुआत करने का फैसला किया है। ये टीकाकरण अभियान जून 19 से चलाया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में भर्ती बच्चों के टेस्ट कराए जाएं। बता दें कि भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Polio, Pulse Polio, WHO, Kolkata

Courtesy: ABP Live

polio

फोटो: UNICEF

विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोलकाता में मिले पोलियो के वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन को कोलकाता स्थित नाले के पानी में पोलियो के वायरस मिले हैं। वायरस मिलने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित हो गया है। वायरस मिलने के बाद कोलकाता नगर निगम ने इसकी जांच के आदेश दिए है। कोविड 19 के मामलों में कमी आने के बाद पोलियो टीकाकरण फिर से शुरू किया जाएगा। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन मार्च 17, 2014 को भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर चुका है।

बुध, 15 जून 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Pulse Polio, Polio, polio case, WHO

Courtesy: TV9 Hindi

Monkeypox

फोटो: SciTech Daily

विश्व स्वस्थ संगठन मंकी पॉक्स को महामारी कर सकती है घोषित

मंकी पॉक्स दुनिया भर में घटक बीमार बन के उभार रही है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बीमारी को महामारी घोषित कर सकता है। दुनिया के अलग अलग देशों में इसके 1600 से अधिक मामले दर्ज हो चुके है। मंकी पॉक्स को लेकर संगठन अगले सप्ताह आपात बैठक का आयोजन कर रहा है। किसी नए प्रभावित देश में इस बीमारी से किसी की मौत अबतक नहीं हुई है।

बुध, 15 जून 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: WHO, health care, Monkey Pox

Courtesy: AajTak News

monkey pox

फोटो: Guld Today

मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सपर्ट की नई वॉर्निंग हुई जारी

मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नई चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसे छोटी बीमारी समझना दुनिया के लिए खतरनाक होगा। इस बीमारी को लेकर संगठन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। अबतक ये साफ नहीं हुआ है कि ये महामारी बन सकती है या नहीं। इसपर हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम की टेक्निकल हेड रोसमंड लुईस ने कहा कि अभी ऐसा नहीं लगता है। अबतक इसके असिम्टोमैटिक ट्रांसमिशन की जानकारी नहीं मिली है।

बुध, 01 जून 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Monkey Pox, Monkeypox virus, WHO, World Health Organisation

Courtesy: Zee News

Monkey pox

फ़ोटो: Ndtv.com

मंकीपॉक्स को लेकर WHO ने दी राहत की खबर,कहा - नहीं लेगा कोरोना जैसा रूप

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तेज़ी से फैल रहे मंकीपॉक्स को लेकर एक राहत भरी खबर दी है। संगठन में मंकीपॉक्स की विशेषज्ञ डॉ. रोजमंड लेविस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंकीपॉक्स खतरनाक जरूर है पर वह कोरोना महामारी जैसा बड़ा रूप नहीं लेगा। वहीं, लेविस का कहना ये भी है कि अभी रिसर्च और सभी चीजों की कमी के चलते मंकीपॉक्स को लेकर वैज्ञानिकों के पास अधिक जानकारी नहीं है। 

मंगल, 31 मई 2022 - 02:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Monkey Pox, WHO, Coronavirus

Courtesy: News18hindi

Covaxin

फोटो: India.com

जर्मनी ने जून 1 से दी WHO-सूचीबद्ध भारत बायोटेक के COVID वैक्सीन Covaxin को मान्यता

जर्मनी ने जून 1 से WHO-सूचीबद्ध भारत बायोटेक की Covaxin को मान्यता दी है। WHO द्वारा साल 2021 में COVAXIN के लिए एक आपातकालीन उपयोग सूची जारी की गयी थी, जिसमें SARS-CoV-2 की वजह से होने वाले COVID-19 से बचाव के लिए मान्य टीकों के बढ़ते पोर्टफोलियो को जोड़ा गया। जर्मनी और भूटान में राजदूत लिंडनर ने ट्विट किया, जर्मनी की सरकार ने 1 जून से डब्ल्यूएचओ की तरफ से सूचीबद्ध की गई COVAXIN को मान्यता… read-more

गुरु, 26 मई 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covaxin, recognized, Germany, Bharat biotech, Coronavirus Vaccine, WHO

Courtesy: Jagran News