Wi-Fi

फोटो: livehindustan.com

वाई-फाई में मिलेंगी 1KM की रेंज, आ रही है नई WiFi HaLow तकनीकी

वाईफाई एलायंस एक नई तकनीक विकसित कर रहा है, जिसे WiFi HaLow कहा जा रहा है। इस नई तकनीक से वाई फाई की रेंज 1 किलोमीटर तक बढ़ जाएगी, हालांकि डाटा ट्रांसफर की स्पीड सामान्य वाईफाई के मुकाबले कम हो सकती है। इसको इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) पर फोकस करते हुए तैयार किया जा रहा है। मौजूदा वाई-फाई तकनीक 2.4Ghz से 5Ghz पर काम करती हैं, वही wifi HaLow को 1Ghz से कम स्पेक्ट्रम पर काम करने के लिए विकसित किया गया है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अमित व्यास

Tags: latest technology, WiFi HaLow, Wi-Fi technology

Courtesy: TV9 Bharatvarsh